चंदन से हुआ बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Ujjain, MP

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के अश्विन माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर अल सुबह भस्म आरती की भव्यता देखते ही बन रही थी। प्रातः 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए और सबसे पहले भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से विधिविधानपूर्वक अभिषेक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार चंदन से किया गया। भगवान को भस्म अर्पित की गई और शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पमालाओं से सजाया गया। भोलेनाथ को फलों और मिष्ठानों का भोग भी अर्पित किया गया। आभूषणों से सुसज्जित महाकाल का श्रृंगार भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रहा था।

अल सुबह हुई इस भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे मंदिर परिसर में “जय महाकाल” के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

maha

खबरें और भी हैं

MP में बढ़ी ठिठुरन: 9 शहरों में पारा 10°C से नीचे, पचमढ़ी सबसे ठंडा; बर्फीली हवाओं से और गिरेगा तापमान

टाप न्यूज

MP में बढ़ी ठिठुरन: 9 शहरों में पारा 10°C से नीचे, पचमढ़ी सबसे ठंडा; बर्फीली हवाओं से और गिरेगा तापमान

मध्यप्रदेश में सर्दी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बीती रात प्रदेश के 9 शहरों में न्यूनतम तापमान 10...
मध्य प्रदेश  टॉप न्यूज़ 
MP में बढ़ी ठिठुरन: 9 शहरों में पारा 10°C से नीचे, पचमढ़ी सबसे ठंडा; बर्फीली हवाओं से और गिरेगा तापमान

शुक्रवार विशेष: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के अचूक उपाय, हर घर में बढ़ेगी खुशहाली

शुक्रवार का दिन सौभाग्य, धन और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्रि देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। ज्योतिष के अनुसार...
राशिफल  धर्म 
शुक्रवार विशेष: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के अचूक उपाय, हर घर में बढ़ेगी खुशहाली

शुक्रवार, 5 दिसंबर का राशिफल

♈ मेष (Aries) आज का सुबह का समय उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और लंबे समय...
राशिफल 
शुक्रवार, 5 दिसंबर का राशिफल

पंचांग: पौष माह की शुरुआत और रोहिणी व्रत, योजनाओं के लिए अनुकूल दिन

आज से पौष मास शुरू हो रहा है और साथ ही कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ हो चुका...
राशिफल  धर्म 
पंचांग: पौष माह की शुरुआत और रोहिणी व्रत, योजनाओं के लिए अनुकूल दिन

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software