त्रिनेत्र अर्पण और भांग-चंदन से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार

Ujjain, MP

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 9 जून सोमवार को ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के शुभ अवसर पर अल सुबह बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार और भस्म आरती सम्पन्न हुई। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए और भगवान महाकाल के दैनिक पूजन का शुभारंभ हुआ।

सबसे पहले बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद पारंपरिक विधि से दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक कर पूजन सम्पन्न हुआ। सोमवार होने के कारण शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी और वातावरण ‘जय महाकाल’ के नारों से गूंज उठा।

इस खास अवसर पर बाबा का भांग-चंदन से विशेष श्रृंगार किया गया। उनके मस्तक पर त्रिनेत्र अर्पित किया गया और रजत शेषनाग मुकुट, रजत मुण्डमाला और रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। फूलों से बनी सुगंधित मालाओं से महाकाल का श्रृंगार और अधिक मनोहारी दिखा। साथ ही ड्रायफ्रूट से भी आकर्षक श्रृंगार किया गया।

श्रद्धालुओं ने बाबा को फल व मिष्ठान्न का भोग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बड़ी संख्या में भक्त भस्म आरती में शामिल हुए और नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कहकर पूर्ण होने की प्रार्थना की।

mahakal

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

त्रिनेत्र अर्पण और भांग-चंदन से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार

Ujjain, MP

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 9 जून सोमवार को ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के शुभ अवसर पर अल सुबह बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार और भस्म आरती सम्पन्न हुई। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए और भगवान महाकाल के दैनिक पूजन का शुभारंभ हुआ।

सबसे पहले बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद पारंपरिक विधि से दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक कर पूजन सम्पन्न हुआ। सोमवार होने के कारण शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी और वातावरण ‘जय महाकाल’ के नारों से गूंज उठा।

इस खास अवसर पर बाबा का भांग-चंदन से विशेष श्रृंगार किया गया। उनके मस्तक पर त्रिनेत्र अर्पित किया गया और रजत शेषनाग मुकुट, रजत मुण्डमाला और रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। फूलों से बनी सुगंधित मालाओं से महाकाल का श्रृंगार और अधिक मनोहारी दिखा। साथ ही ड्रायफ्रूट से भी आकर्षक श्रृंगार किया गया।

श्रद्धालुओं ने बाबा को फल व मिष्ठान्न का भोग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बड़ी संख्या में भक्त भस्म आरती में शामिल हुए और नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कहकर पूर्ण होने की प्रार्थना की।

mahakal

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/baba-mahakals-divine-adornment-from-trinetra-arpan-and-cannabis/article-23639

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.