- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शनिवार भस्म आरती में बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार
शनिवार भस्म आरती में बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार
UJJAIN, MP
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आश्विन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर शनिवार तड़के विशेष भस्म आरती का आयोजन हुआ।
सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान महाकाल का जल, दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया।
इस अवसर पर भगवान के मस्तक पर दिव्य त्रिनेत्र अर्पित किया गया और ड्रायफ्रूट से भव्य श्रृंगार कर उन्हें अलंकृत किया गया। बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई तथा शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पमालाओं से सजाया गया। साथ ही, फल और मिष्ठान का भोग भी अर्पित किया गया।
सुबह-सुबह सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भस्म आरती में शामिल होकर महाकाल के दर्शन किए और पुण्य लाभ पाया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में मनोकामना व्यक्त की और “जय महाकाल” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए