- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उज्जैन में धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की पंचम सवारी, पाँच स्वरूपों में भक्तों को दर्शन
उज्जैन में धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की पंचम सवारी, पाँच स्वरूपों में भक्तों को दर्शन
UJJAIN, MP
मध्य प्रदेश के पावन नगरी उज्जैन में आज बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी निकाली गई, जिसमें भक्तों ने भारी उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। भगवान महाकाल ने अपने भक्तों का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण किया और पाँच स्वरूपों में दर्शन दिए, जिससे पूरे शहर में भक्तिमय माहौल व्याप्त रहा।
मंदिर के मुख्य द्वार पर शस्त्रबल की टुकड़ी ने भक्तिपूर्ण सलामी दी, जिसके बाद सवारी आगे बढ़ी। इस भव्य आयोजन में मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की मनमोहक झांकियां शामिल थीं, जिनमें ओरछा के राजाराम लोक, सर्वसिद्धि श्री माँ बगलामुखी माता मंदिर, माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर, तथा देविलोक माँ श्री बिजासन धाम सलकनपुर की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
सवारी की शोभा चार जनजातीय एवं लोक नृत्य कलाकारों के समूह ने भी बढ़ाई। पालकी में चंद्रमौलेश्वर के रूप में, गजराज पर श्री मनमहेश के रूप में, गरुड़ रथ पर श्री शिवतांडव के रूप में, नंदी रथ पर श्री उमा महेश के रूप में, तथा डोल रथ पर श्री होल्कर स्टेट के रूप में बाबा महाकाल ने भक्तों को दिव्य दर्शन दिए।
पूरे कार्यक्रम में शासन-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा रखा था। सवारी मार्ग के हर कदम पर पुलिस बल तैनात था, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उज्जैन नगरी आज पूरी तरह से भक्ति और उत्साह के रंग में रंगी नजर आई, और श्रद्धालुओं ने इस पावन सवारी का आनंद लेकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए