बाबा महाकाल के मस्तक पर चंद्र-त्रिशूल से हुआ अलौकिक श्रृंगार, ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गुंजा मंदिर परिसर

Ujjain, MP

श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार की भोर बेला दिव्यता और भक्ति से सराबोर रही। कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भस्म आरती का शुभारंभ हुआ। गर्भगृह में भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया।

पुजारियों ने जल, दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से अभिषेक संपन्न कराया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच प्रथम घंटाल बजाई गई और ‘हरिओम’ जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के पश्चात बाबा महाकाल के दिव्य शिवलिंग को रेशमी वस्त्र से आच्छादित कर भस्म अर्पित की गई।

आज के श्रृंगार में भगवान के मस्तक पर रजत चंद्र और त्रिशूल का अलंकरण किया गया। साथ ही रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पहारों से ज्योतिर्लिंग को सजाया गया। सुगंधित पुष्पों और आभूषणों से सजा गर्भगृह अलौकिक प्रकाश से जगमगा उठा।

महाकाल आरती के इस दृश्य ने हर भक्त के मन में अध्यात्म और श्रद्धा का ऐसा भाव जगाया कि क्षणभर के लिए पूरा उज्जैन शिवमय हो उठा।

ujjain

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Oct 2025 By दैनिक जागरण

बाबा महाकाल के मस्तक पर चंद्र-त्रिशूल से हुआ अलौकिक श्रृंगार, ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गुंजा मंदिर परिसर

Ujjain, MP

श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार की भोर बेला दिव्यता और भक्ति से सराबोर रही। कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भस्म आरती का शुभारंभ हुआ। गर्भगृह में भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया।

पुजारियों ने जल, दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से अभिषेक संपन्न कराया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच प्रथम घंटाल बजाई गई और ‘हरिओम’ जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के पश्चात बाबा महाकाल के दिव्य शिवलिंग को रेशमी वस्त्र से आच्छादित कर भस्म अर्पित की गई।

आज के श्रृंगार में भगवान के मस्तक पर रजत चंद्र और त्रिशूल का अलंकरण किया गया। साथ ही रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पहारों से ज्योतिर्लिंग को सजाया गया। सुगंधित पुष्पों और आभूषणों से सजा गर्भगृह अलौकिक प्रकाश से जगमगा उठा।

महाकाल आरती के इस दृश्य ने हर भक्त के मन में अध्यात्म और श्रद्धा का ऐसा भाव जगाया कि क्षणभर के लिए पूरा उज्जैन शिवमय हो उठा।

ujjain

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/baba-mahakals-forehead-was-adorned-with-chandra-trishul-the-temple-complex/article-36028

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.