भांग-चंदन व ड्रायफ्रूट से हुआ बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार, भोर में उमड़े श्रद्धालु

Ujjain, MP

ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के पावन अवसर पर विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भस्म आरती का भव्य आयोजन किया गया।

प्रातः 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही बाबा महाकाल का जल से अभिषेक कर दिन की शुरुआत की गई। इसके पश्चात पंचामृत—दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से विधिवत पूजन कर भगवान को स्नान कराया गया।

शुक्रवार को बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट से किया गया। इस दौरान भगवान को शेषनाग के रजत मुकुट, चांदी की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पों से बनी सुंदर माला पहनाई गई। भक्तों ने बाबा को फल व मिष्ठान्न का भोग अर्पित किया। श्रृंगार दर्शन के दौरान बाबा का रूप अद्भुत और अलौकिक नजर आया, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

अल सुबह हुई भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। लोगों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं फूंकी और बाबा से आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘जय महाकाल’ के जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर वातावरण ने इस पावन सुबह को दिव्यता से भर दिया।

mahakal

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भांग-चंदन व ड्रायफ्रूट से हुआ बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार, भोर में उमड़े श्रद्धालु

Ujjain, MP

प्रातः 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही बाबा महाकाल का जल से अभिषेक कर दिन की शुरुआत की गई। इसके पश्चात पंचामृत—दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से विधिवत पूजन कर भगवान को स्नान कराया गया।

शुक्रवार को बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट से किया गया। इस दौरान भगवान को शेषनाग के रजत मुकुट, चांदी की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पों से बनी सुंदर माला पहनाई गई। भक्तों ने बाबा को फल व मिष्ठान्न का भोग अर्पित किया। श्रृंगार दर्शन के दौरान बाबा का रूप अद्भुत और अलौकिक नजर आया, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

अल सुबह हुई भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। लोगों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं फूंकी और बाबा से आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘जय महाकाल’ के जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर वातावरण ने इस पावन सुबह को दिव्यता से भर दिया।

mahakal

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/baba-mahakals-supernatural-makeup-of-baba-mahakal-with-cannabis-and/article-23221

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.