- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 4 साल के मासूम की 12 साल की लड़की ने की हत्या, बोली बाबा ने जादू कर दिया था
4 साल के मासूम की 12 साल की लड़की ने की हत्या, बोली बाबा ने जादू कर दिया था
Gwalior, MP
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार को लापता हुए 4 साल के मासूम का शव पुलिस ने 36 घंटे बाद बरामद कर लिया है. इस हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.
सिरोल थाना क्षेत्र से 18 मार्च को गायब हुए चार साल के देवराज वंशकार की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि मासूम की हत्या 12 साल की किशोरी ने की है, जो उसके पड़ोस में रहती थी. पुलिस ने मासूम बच्चे का शव एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास गड्ढे से बरामद किया है.
खेलते-खेलते गायब हुआ था 4 साल का देवराज
दरअसल, मंगलवार दोपहर में अचानक चार साल का देवराज घर से खेलते-खेलते गायब हो गया था, जब परिजनों को बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने सिरोल पुलिस थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की. शिकायत मिलते ही सिरोल पुलिस की चार टीमें बच्चे की तलाश करने लगीं. काफी ढूंढने के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो पुलिस ने इलाके की पॉश कॉलोनी कॉस्मो आनंदा के आस पास लगे CCTV कैमरे खंगालने शुरू किए.
पुलिस को CCTV कैमरों के जरिए एक फुटेज मिला, जिसमें बच्चा देवराज एक अन्य बच्चे और एक किशोरी के साथ जाता दिखाई दिया. पुलिस ने इसके बाद शक के आधार पर 12 साल की किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए. ग्वालियर एसपी ने बताया कि 12 साल की लड़की देवराज के बारे पूछे जाने पर बार-बार अपने स्टेटमेंट बदल रही थी.
पहले उसने कहा कि वह देवराज को अपने साथ बेर खिलाने के लिए ले गई थी. फिर कहने लगी की उसे बेर खिलाकर वापस छोड़ गई थी लेकिन जब पुलिस ने कहा कि वह अकेली लौटी थी तो उसने एक नई बात कही. लड़की ने कहा कि उसे रास्ते में एक बाबा मिल गया था, जिसने उस पर जादू कर दिया था, जिसकी वजह से उसने देवराज का गला पकड़ा और वह मर गया.
पिलर के गड्ढे से बरामद हुआ बच्चे का शव
बच्ची द्वारा देवराज की मौत की बात पता चलते ही पुलिस ने उसे साथ ले जाकर तफ्तीश. पास ही एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए खोदे गए पिलर के गड्ढे में बच्चे का शव मिट्टी से दबा मिला, जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. वहीं नाबालिग बच्ची को अभिरक्षा में पूछताछ की जा रही है. पुलिस को इस बात का भी शंका है कि इतनी बड़ी घटना को बच्ची अकेले अंजाम नहीं दे सकती. बच्ची के साथ और कौन था और उसने ऐसा क्यों किया इसे लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा, '' इस मामले में आरोपी बच्ची नाबालिग है इसलिए उससे पूछताछ के लिए चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट की मदद भी ली जाएगी.''
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए