चांदी के बेलपत्र और रजत आभूषणों से सजा बाबा का दिव्य श्रृंगार, तड़के उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Ujjain, MP

विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के माघ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि पर भस्म आरती भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुई। सुबह करीब 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया गया और भगवान महाकाल का पहले जलाभिषेक, फिर पंचामृत से अभिषेक किया गया।

दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से स्नान के बाद बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। मस्तक पर चांदी का बेलपत्र और चंद्र अर्पित कर विशेष अलंकरण किया गया। इसके पश्चात प्रथम घंटाल की ध्वनि के साथ हरिओम जल अर्पित किया गया और गर्भगृह मंत्रों से गूंज उठा।

कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर विधिवत भस्म रमाई गई। फिर भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए। आभूषणों और फूलों से सजे बाबा महाकाल का स्वरूप अत्यंत दिव्य और अलौकिक नजर आया।

अलसुबह हुई भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भक्तों ने नंदी महाराज के दर्शन कर उनके कान में अपनी मनोकामनाएं कही। पूरे मंदिर परिसर में “जय श्री महाकाल” के उद्घोष गूंजते रहे और वातावरण शिवमय हो गया।

baba kaal

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jan 2026 By दैनिक जागरण

चांदी के बेलपत्र और रजत आभूषणों से सजा बाबा का दिव्य श्रृंगार, तड़के उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Ujjain, MP

विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के माघ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि पर भस्म आरती भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुई। सुबह करीब 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया गया और भगवान महाकाल का पहले जलाभिषेक, फिर पंचामृत से अभिषेक किया गया।

दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से स्नान के बाद बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। मस्तक पर चांदी का बेलपत्र और चंद्र अर्पित कर विशेष अलंकरण किया गया। इसके पश्चात प्रथम घंटाल की ध्वनि के साथ हरिओम जल अर्पित किया गया और गर्भगृह मंत्रों से गूंज उठा।

कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर विधिवत भस्म रमाई गई। फिर भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए। आभूषणों और फूलों से सजे बाबा महाकाल का स्वरूप अत्यंत दिव्य और अलौकिक नजर आया।

अलसुबह हुई भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भक्तों ने नंदी महाराज के दर्शन कर उनके कान में अपनी मनोकामनाएं कही। पूरे मंदिर परिसर में “जय श्री महाकाल” के उद्घोष गूंजते रहे और वातावरण शिवमय हो गया।

baba kaal

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/babas-divine-makeup-decorated-with-silver-belt-and-silver-ornaments/article-42763

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.