रजत शेषनाग मुकुट और दिव्य पुष्पों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, गूंज उठे जयकारे

Ujjain, MP

उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 26 मई, सोमवार को ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के पावन अवसर पर भगवान महाकाल की दिव्य भस्म आरती का आयोजन अलसुबह भव्य रूप में किया गया।

तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान का विशेष पूजन-अभिषेक आरंभ हुआ।

श्रद्धा और भक्ति के इस अद्भुत संगम में सर्वप्रथम भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया, इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से विधिपूर्वक अभिषेक सम्पन्न हुआ। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु इस मनोहारी दृश्य को देख भक्ति में लीन हो गए।

शनिवार को बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार भी किया गया था। उन्हें रजत निर्मित शेषनाग का मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों की माला से सजाया गया। साथ ही ड्रायफ्रूट से विशेष श्रृंगार कर फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।

इस भस्म आरती में देशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। आरती के समय पूरा मंदिर परिसर “जय महाकाल” के उद्घोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण दिव्यता और भक्ति से सराबोर हो गया।

जो भी भक्त आज किसी कारणवश उज्जैन नहीं पहुंच पाए हैं, वे बाबा महाकालेश्वर के ऑनलाइन दर्शन के माध्यम से भी पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2025 By दैनिक जागरण

रजत शेषनाग मुकुट और दिव्य पुष्पों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, गूंज उठे जयकारे

Ujjain, MP

तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान का विशेष पूजन-अभिषेक आरंभ हुआ।

श्रद्धा और भक्ति के इस अद्भुत संगम में सर्वप्रथम भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया, इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से विधिपूर्वक अभिषेक सम्पन्न हुआ। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु इस मनोहारी दृश्य को देख भक्ति में लीन हो गए।

शनिवार को बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार भी किया गया था। उन्हें रजत निर्मित शेषनाग का मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों की माला से सजाया गया। साथ ही ड्रायफ्रूट से विशेष श्रृंगार कर फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।

इस भस्म आरती में देशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। आरती के समय पूरा मंदिर परिसर “जय महाकाल” के उद्घोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण दिव्यता और भक्ति से सराबोर हो गया।

जो भी भक्त आज किसी कारणवश उज्जैन नहीं पहुंच पाए हैं, वे बाबा महाकालेश्वर के ऑनलाइन दर्शन के माध्यम से भी पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/babas-grand-makeup-echoed-with-silver-sheshnag-crown-and-divine/article-22179

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.