- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बीडीए का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: नामांतरण के एवज में मांग रहा था ₹10,000
बीडीए का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: नामांतरण के एवज में मांग रहा था ₹10,000
Bhopal, MP
भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) में तैनात एक बाबू को लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बाबू ने नामांतरण की प्रक्रिया पूरी कराने के बदले एक आवेदक से ₹10,000 की अवैध मांग की थी। शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत न देने पर बाबू ने उनका काम चार महीने से अटका रखा था।
शिकायतकर्ता ने दर्ज कराई थी शिकायत
बैरसिया रोड निवासी घनश्याम राठौर ने लोकायुक्त कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि बीडीए में पदस्थ शहाब उद्दीन सिद्दीकी उनके मकान के नामांतरण के बदले में निर्धारित शुल्क के अलावा ₹10,000 की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के अनुसार, जब घनश्याम ने यह राशि देने से इनकार किया, तो बाबू ने फाइल को आगे बढ़ाने से मना कर दिया।
लोकायुक्त ने रची ट्रैप की योजना
शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त पुलिस उपाधीक्षक आर.के. सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने शुक्रवार को ट्रैप ऑपरेशन अंजाम दिया। जैसे ही बाबू ने फरियादी से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
चार महीने से लंबित था नामांतरण
घनश्याम राठौर ने बताया कि उन्होंने बीडीए में चार महीने पहले नामांतरण के लिए आवेदन दिया था, लेकिन बाबू शहाब उद्दीन सिद्दीकी बार-बार अलग-अलग बहानों से काम को टालते रहे। जब उन्होंने स्पष्ट रूप से रिश्वत की मांग की, तब मजबूर होकर लोकायुक्त की शरण ली।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए