एमपी में फिर कहर बरपाएंगे बादल, जबलपुर समेत 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, साढ़े चार इंच तक गिर सकता है पानी

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार से तेज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने जबलपुर सहित 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटों में साढ़े चार इंच तक वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

एक साथ एक्टिव हुए मानसून ट्रफ और दो साइक्लोनिक सिस्टम

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय मध्यप्रदेश के ऊपर मानसून ट्रफ लाइन के साथ-साथ दो चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय हैं। इनके असर से राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जो आने वाले चार दिन तक जारी रह सकता है। कहीं तेज तो कहीं मूसलधार बारिश के आसार हैं।

किन जिलों में भारी बारिश का खतरा

मौसम विभाग द्वारा जिन जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है, उनमें शामिल हैं:

जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सागर, दमोह, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर।

यहां 24 घंटे के भीतर 110 से 120 मिमी तक वर्षा की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। विभाग ने जलभराव, छोटे पुलों पर जलप्रवाह और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात की चेतावनी दी है।

अब तक सामान्य से 53% ज्यादा बारिश

प्रदेश में इस वर्ष अब तक औसतन 21 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 13.7 इंच होती है। इस लिहाज से अब तक 7.3 इंच अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 53% अधिक है। मंगलवार को इंदौर, उज्जैन, टीकमगढ़, हरदा, सागर, दमोह और छिंदवाड़ा सहित 20 से अधिक जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रही।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में फिर कहर बरपाएंगे बादल, जबलपुर समेत 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, साढ़े चार इंच तक गिर सकता है पानी

Bhopal, MP

मौसम विभाग ने जबलपुर सहित 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटों में साढ़े चार इंच तक वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

एक साथ एक्टिव हुए मानसून ट्रफ और दो साइक्लोनिक सिस्टम

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय मध्यप्रदेश के ऊपर मानसून ट्रफ लाइन के साथ-साथ दो चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय हैं। इनके असर से राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जो आने वाले चार दिन तक जारी रह सकता है। कहीं तेज तो कहीं मूसलधार बारिश के आसार हैं।

किन जिलों में भारी बारिश का खतरा

मौसम विभाग द्वारा जिन जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है, उनमें शामिल हैं:

जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सागर, दमोह, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर।

यहां 24 घंटे के भीतर 110 से 120 मिमी तक वर्षा की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। विभाग ने जलभराव, छोटे पुलों पर जलप्रवाह और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात की चेतावनी दी है।

अब तक सामान्य से 53% ज्यादा बारिश

प्रदेश में इस वर्ष अब तक औसतन 21 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 13.7 इंच होती है। इस लिहाज से अब तक 7.3 इंच अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 53% अधिक है। मंगलवार को इंदौर, उज्जैन, टीकमगढ़, हरदा, सागर, दमोह और छिंदवाड़ा सहित 20 से अधिक जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रही।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/badal-will-wreak-havoc-in-mp-again-water-in-15/article-28497

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.