न्यूजीलैंड में बागेश्वर बाबा का आध्यात्मिक प्रभाव: प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन ने की भेंट, कथा में उठी विश्व शांति की प्रार्थना

Khajuraho, MP

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने 17 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक दौरे पर इन दिनों न्यूजीलैंड पहुंचे हुए हैं। ऑकलैंड में जारी उनकी तीन दिवसीय हनुमंत कथा में न्यूजीलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन सीमोर ने भी सहभागिता की और मंच से भारतीय समुदाय के साथ राष्ट्रगान गाकर आध्यात्मिक वातावरण को और विशेष बना दिया।

कथा से पहले हुई आध्यात्मिक भेंट

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन ने मंच पर धीरेंद्र शास्त्री से भेंट की और उनकी पुस्तक स्वीकार की। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की सराहना करते हुए भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मजबूत बनाने की बात कही।

विश्व शांति के लिए की हवन-प्रार्थना

धीरेंद्र शास्त्री ने व्यास पीठ से कहा,

"यह कथा समर्पित है सम्पूर्ण विश्व की शांति के लिए। हम हनुमान जी से प्रार्थना करते हैं कि दुनिया थर्ड वर्ल्ड वार की त्रासदी से बचे, मानवता सुरक्षित रहे और धर्म-संस्कृति की गरिमा बनी रहे।"

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड में हाल ही में कुछ लोगों ने सनातन धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय समुदाय की एकजुटता से संदेश स्पष्ट है — "आस्था से कोई समझौता नहीं।"

भभूत पाने उमड़ा जनसैलाब

कथा स्थल पर धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने और भभूत प्राप्त करने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े। ब्राह्मण समाज के लोगों ने मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत किया और सामूहिक हवन में भाग लिया।

अंतिम दिन की कथा में विशेष उपस्थिति

कथा के अंतिम दिन भारतीय मूल की सांसद परमजीत परमार भी उपस्थित रहीं। स्थानीय लोगों ने अपनी पारंपरिक पोशाकों, नृत्य और भाषाओं के जरिए बाबा का भावपूर्ण स्वागत किया। महिलाओं ने फूलों और पारंपरिक गीतों से आयोजन को गरिमा प्रदान की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

न्यूजीलैंड में बागेश्वर बाबा का आध्यात्मिक प्रभाव: प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन ने की भेंट, कथा में उठी विश्व शांति की प्रार्थना

Khajuraho, MP

कथा से पहले हुई आध्यात्मिक भेंट

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन ने मंच पर धीरेंद्र शास्त्री से भेंट की और उनकी पुस्तक स्वीकार की। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की सराहना करते हुए भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मजबूत बनाने की बात कही।

विश्व शांति के लिए की हवन-प्रार्थना

धीरेंद्र शास्त्री ने व्यास पीठ से कहा,

"यह कथा समर्पित है सम्पूर्ण विश्व की शांति के लिए। हम हनुमान जी से प्रार्थना करते हैं कि दुनिया थर्ड वर्ल्ड वार की त्रासदी से बचे, मानवता सुरक्षित रहे और धर्म-संस्कृति की गरिमा बनी रहे।"

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड में हाल ही में कुछ लोगों ने सनातन धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय समुदाय की एकजुटता से संदेश स्पष्ट है — "आस्था से कोई समझौता नहीं।"

भभूत पाने उमड़ा जनसैलाब

कथा स्थल पर धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने और भभूत प्राप्त करने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े। ब्राह्मण समाज के लोगों ने मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत किया और सामूहिक हवन में भाग लिया।

अंतिम दिन की कथा में विशेष उपस्थिति

कथा के अंतिम दिन भारतीय मूल की सांसद परमजीत परमार भी उपस्थित रहीं। स्थानीय लोगों ने अपनी पारंपरिक पोशाकों, नृत्य और भाषाओं के जरिए बाबा का भावपूर्ण स्वागत किया। महिलाओं ने फूलों और पारंपरिक गीतों से आयोजन को गरिमा प्रदान की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bageshwar-babas-spiritual-influence-in-new-zealand-prime-minister-david/article-25289

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.