होटल में युवती के साथ मिला युवक, बजरंग दल ने की पिटाई: युवती बोली – धमकाकर ले गया, साहिल पर दर्ज हुआ केस

Ujjain, MP

शहर के घिनोदा गांव स्थित एक होटल में साहिल शेख नामक युवक को एक युवती के साथ पाए जाने पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद होटल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की गई, जिससे होटल कर्मचारी भय के कारण भाग खड़े हुए।

कैसे शुरू हुआ मामला

पल्या रोड निवासी साहिल शेख मंगलवार को एक युवती को लेकर गायत्री होटल पहुंचा, जो कि मोकड़ी गांव के राजेंद्र गुर्जर का होटल है, और वर्तमान में झिरनिया निवासी यूसुफ इसका संचालन कर रहा था।
सूचना मिलते ही बजरंग दल के 6-7 कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, और होटल के कमरों की तलाशी लेने लगे।

एक कमरे में युवक-युवती को साथ देखकर कार्यकर्ता खिड़की से अंदर घुस गए और साहिल की लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान युवक माफी मांगता रहा, लेकिन कार्यकर्ता नहीं रुके और उसे घसीटते हुए नीचे लाए।

पुलिस पहुंची, युवक को हिरासत में लिया गया

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही होटल में तोड़फोड़ की जा चुकी थी। जानकारी मिलने पर SDOP आकांक्षा बिछोटे और थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने होटल संचालक यूसुफ और साहिल शेख के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

युवती के बयान पर दर्ज हुआ मामला

थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर साहिल शेख के खिलाफ IPC की धाराओं 64(2)(जे), 64(2)(एम), 351(2), 49 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

युवती ने बताया कि उसकी साहिल से जान पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। कुछ समय बाद बातचीत बंद हो गई थी, लेकिन फिर साहिल ने जान देने की धमकी देकर संपर्क किया और उसे होटल बुलाकर जबरन गलत हरकत की।

होटल में तोड़फोड़, कानून व्यवस्था पर सवाल

घटना के दौरान होटल की कुर्सियां और अन्य सामान तोड़ा गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था कि होटल में अनैतिक गतिविधियां होती हैं, इसलिए उन्होंने विरोध किया।
हालांकि, होटल के संचालन और सुरक्षा की जिम्मेदारी को लेकर प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

होटल में युवती के साथ मिला युवक, बजरंग दल ने की पिटाई: युवती बोली – धमकाकर ले गया, साहिल पर दर्ज हुआ केस

Ujjain, MP

कैसे शुरू हुआ मामला

पल्या रोड निवासी साहिल शेख मंगलवार को एक युवती को लेकर गायत्री होटल पहुंचा, जो कि मोकड़ी गांव के राजेंद्र गुर्जर का होटल है, और वर्तमान में झिरनिया निवासी यूसुफ इसका संचालन कर रहा था।
सूचना मिलते ही बजरंग दल के 6-7 कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, और होटल के कमरों की तलाशी लेने लगे।

एक कमरे में युवक-युवती को साथ देखकर कार्यकर्ता खिड़की से अंदर घुस गए और साहिल की लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान युवक माफी मांगता रहा, लेकिन कार्यकर्ता नहीं रुके और उसे घसीटते हुए नीचे लाए।

पुलिस पहुंची, युवक को हिरासत में लिया गया

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही होटल में तोड़फोड़ की जा चुकी थी। जानकारी मिलने पर SDOP आकांक्षा बिछोटे और थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने होटल संचालक यूसुफ और साहिल शेख के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

युवती के बयान पर दर्ज हुआ मामला

थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर साहिल शेख के खिलाफ IPC की धाराओं 64(2)(जे), 64(2)(एम), 351(2), 49 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

युवती ने बताया कि उसकी साहिल से जान पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। कुछ समय बाद बातचीत बंद हो गई थी, लेकिन फिर साहिल ने जान देने की धमकी देकर संपर्क किया और उसे होटल बुलाकर जबरन गलत हरकत की।

होटल में तोड़फोड़, कानून व्यवस्था पर सवाल

घटना के दौरान होटल की कुर्सियां और अन्य सामान तोड़ा गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था कि होटल में अनैतिक गतिविधियां होती हैं, इसलिए उन्होंने विरोध किया।
हालांकि, होटल के संचालन और सुरक्षा की जिम्मेदारी को लेकर प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bajrang-dal-beaten-the-young-man-with-a-young-woman/article-26256

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.