बालाघाट की गजब प्रतिस्पर्धा, महिलाओं से लट्ठ खाते पुरुष, तेल लगे 30 फीट ऊंचे खंभे पर चढ़ने की चुनौती

Balaghat, MP

बालाघाट में कुरेन्डा गांव में होली पर अनूठी प्रतिस्पर्धा का आयोजन. तेल भरे 30 फीट ऊंचे खंभे पर चढ़कर नारियल तोड़कर लाना होता है.

पूरे देश में रंगों का त्योहार होली बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया. जगह-जगह पर लोग होली की मस्ती में सराबोर नजर आए. वहीं, होली के अवसर पर ग्रामीण अंचलों में कुछ जगहों पर परंपरागत मेले का आयोजन भी देखने को मिला. ऐसा ही एक आयोजन बालाघाट जिले के परसवाड़ा तहसील के समीपस्थ ग्राम कुरेन्डा में नजर आया. जहां पर होली के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया. इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे.

30 फीट ऊंचे खंभे पर चढ़ने की चुनौती
इस अवसर पर एक अनूठी प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिली, जिसमें मेले के बीच स्थान पर तकरीबन 25 से 30 फीट ऊंचा एक लकड़ी का खंभा लगाया गया. उसके ऊपर सिरे पर लाल कपड़े में नारियल बांधा गया और लकड़ी के खंभे पर फिसलन के लिए ग्रीस व ऑइल का लेपन किया गया. जिसके बाद शुरू हुई अनूठी प्रतिस्पर्धा. इस दौरान मेले में भारी संख्या में मौजूद लोगों की भीड़ ने फिसलन वाले 25 से 30 फीट ऊंचे खंबे को चारों तरफ से घेर लिया और शुरू हुआ फिर फिसलन भरे लकड़ी के खंभे पर चढ़ने का सिलसिला.

नारियल तोड़कर लाने वाला होता है विजेता
गौरतलब हो कि, इस प्रतिस्पर्धा में लकड़ी के खंभे के ऊपरी हिस्से पर बांधे गए नारियल को जो तोड़कर लाता है, वही विजेता कहलाता है. वैसे इस खेल को मध्य प्रदेश के राजकीय खेल मलखम्ब से जोड़कर देखा जा सकता है. कुछ उसी तरह से युवा इस खंभे पर चढ़ते नजर आते हैं. हालांकि इसमें खंभे पर चढ़कर नारियल तोड़कर लाते हैं और पुरस्कार वितरण के साथ प्रतिस्पर्धा का समापन किया जाता है.

Kurenda Village Lathmar Holi
प्रतिभागियों को पीटती हैं महिलाएं 
 
प्रतिभागियों को पीटती हैं महिलाएं
इस अनूठी प्रतिस्पर्धा के शुरू होते ही युवाओं ने फिसलन भरे लकड़ी के खंभे पर चढ़ना शुरू किया, जिसके बाद नीचे कुछ खड़ी महिलाओं ने उन्हें छड़ी से पीटना शुरू कर दिया. हालांकि महिलाओं की मार के बावजूद भी युवाओं की जोर आजमाइश जारी रही, जिसमें कई बार युवाओं को फिसल कर नीचे गिरता देखा गया. कई बार उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार एक युवा दमखम दिखाते हुए फिसलन भरे लकड़ी के खंभे पर चढ़कर नारियल तोड़ लाया, जिसके बाद उक्त युवक को पुरस्कृत किया गया. प्रतिस्पर्धा के समापन उपरांत लोगों ने मेले का जमकर आनंद उठाया.

Balaghat Traditional Holi
खंभे पर चढ़ते प्रतिभागी 
 
64 साल से जारी है परंपरा
इस दौरान ग्राम के बुजुर्ग टेकराम राणा ने बताया कि, ''यह आयोजन बीते 64 सालों से लगातार जारी है. हमारे पूर्वज वृंदावन से लठमार होली का स्वरूप यहां लेकर आए थे, और उसी की तर्ज पर यहां यह आयोजन शुरू हुआ. तब से लगातार 64 वर्षों से यह आयोजन जारी है, जो की आपसी प्रेम भाईचारे व सामाजिक समरसता का संदेश देता है.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बालाघाट की गजब प्रतिस्पर्धा, महिलाओं से लट्ठ खाते पुरुष, तेल लगे 30 फीट ऊंचे खंभे पर चढ़ने की चुनौती

Balaghat, MP

पूरे देश में रंगों का त्योहार होली बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया. जगह-जगह पर लोग होली की मस्ती में सराबोर नजर आए. वहीं, होली के अवसर पर ग्रामीण अंचलों में कुछ जगहों पर परंपरागत मेले का आयोजन भी देखने को मिला. ऐसा ही एक आयोजन बालाघाट जिले के परसवाड़ा तहसील के समीपस्थ ग्राम कुरेन्डा में नजर आया. जहां पर होली के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया. इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे.

30 फीट ऊंचे खंभे पर चढ़ने की चुनौती
इस अवसर पर एक अनूठी प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिली, जिसमें मेले के बीच स्थान पर तकरीबन 25 से 30 फीट ऊंचा एक लकड़ी का खंभा लगाया गया. उसके ऊपर सिरे पर लाल कपड़े में नारियल बांधा गया और लकड़ी के खंभे पर फिसलन के लिए ग्रीस व ऑइल का लेपन किया गया. जिसके बाद शुरू हुई अनूठी प्रतिस्पर्धा. इस दौरान मेले में भारी संख्या में मौजूद लोगों की भीड़ ने फिसलन वाले 25 से 30 फीट ऊंचे खंबे को चारों तरफ से घेर लिया और शुरू हुआ फिर फिसलन भरे लकड़ी के खंभे पर चढ़ने का सिलसिला.

नारियल तोड़कर लाने वाला होता है विजेता
गौरतलब हो कि, इस प्रतिस्पर्धा में लकड़ी के खंभे के ऊपरी हिस्से पर बांधे गए नारियल को जो तोड़कर लाता है, वही विजेता कहलाता है. वैसे इस खेल को मध्य प्रदेश के राजकीय खेल मलखम्ब से जोड़कर देखा जा सकता है. कुछ उसी तरह से युवा इस खंभे पर चढ़ते नजर आते हैं. हालांकि इसमें खंभे पर चढ़कर नारियल तोड़कर लाते हैं और पुरस्कार वितरण के साथ प्रतिस्पर्धा का समापन किया जाता है.

Kurenda Village Lathmar Holi
प्रतिभागियों को पीटती हैं महिलाएं 
 
प्रतिभागियों को पीटती हैं महिलाएं
इस अनूठी प्रतिस्पर्धा के शुरू होते ही युवाओं ने फिसलन भरे लकड़ी के खंभे पर चढ़ना शुरू किया, जिसके बाद नीचे कुछ खड़ी महिलाओं ने उन्हें छड़ी से पीटना शुरू कर दिया. हालांकि महिलाओं की मार के बावजूद भी युवाओं की जोर आजमाइश जारी रही, जिसमें कई बार युवाओं को फिसल कर नीचे गिरता देखा गया. कई बार उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार एक युवा दमखम दिखाते हुए फिसलन भरे लकड़ी के खंभे पर चढ़कर नारियल तोड़ लाया, जिसके बाद उक्त युवक को पुरस्कृत किया गया. प्रतिस्पर्धा के समापन उपरांत लोगों ने मेले का जमकर आनंद उठाया.

Balaghat Traditional Holi
खंभे पर चढ़ते प्रतिभागी 
 
64 साल से जारी है परंपरा
इस दौरान ग्राम के बुजुर्ग टेकराम राणा ने बताया कि, ''यह आयोजन बीते 64 सालों से लगातार जारी है. हमारे पूर्वज वृंदावन से लठमार होली का स्वरूप यहां लेकर आए थे, और उसी की तर्ज पर यहां यह आयोजन शुरू हुआ. तब से लगातार 64 वर्षों से यह आयोजन जारी है, जो की आपसी प्रेम भाईचारे व सामाजिक समरसता का संदेश देता है.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/balaghats-wonderful-competition-challenge-to-climb-30-feet-high-pillars/article-14152

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.