- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- गुब्बारे ने ले ली 8 महीने के मासूम की जान, सांस नली में जा अटका था गुब्बारा
गुब्बारे ने ले ली 8 महीने के मासूम की जान, सांस नली में जा अटका था गुब्बारा
Shivpuri,MP
बच्चों के सबसे अच्छे खिलौने में से एक गुब्बारे ने शिवपुरी में सोमवार को एक मासूम की जान ले ली. मासूम ने खेल-खेल में गुब्बारे को अपने मुंह में रख लिया, जो उसके श्वास नली में फंस गई. मासूम के श्वास नली में फंसा गुब्बारा बाहर तो आया, लेकिन तब तक मासूम दम तोड़ चुका था.
शिवपुरी जिले में गुब्बारे से खेल रहे एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे को जिसने भी सुना वह अंदर से कराह उठा. दरअसल, जमीन पर पड़े गुब्बारे से खेल रहे मासूम ने गुब्बारे को निगल लिया. गुब्बारा श्वास नली में फंसने से मासूम की दम घुटने से मौत हो गई. जिसने में भी बच्चे की मौत की खबर वो सन्न रह गया.
हादसे का शिकार हुआ नन्हा मासूम पीड़ित मां-बाप का इकलौता बेटा था
मामला बस स्टैंड इलाके का है. हादसे का शिकार हुआ नन्हा मासूम संजय सोनी नामक शख्स का इकलौता बेटा था. जमीन पर पड़े गुब्बारे को मासूम ने खेलते-खेलते मुंह में रखा और निगल लिया. निगलते गुब्बारा मासूम की सांस गली में अटक गया जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी. माता-पिता तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज नहीं मिला.
सांस लेने की तकलीफ से गुजर रहे मासूम को समय पर नहीं मिला इलाज
पीड़ित माता-पाति के मुताबिक वो सांस लेने की तकलीफ से गुजर रहे मासूम को लेकर दो निजी अस्पतालों में गए, लेकिन उन्होंने यह कह कर वापस लौटा दिया कि उनके पास बच्चे का इलाज की सुविधा नहीं है. फिर मां-बाप भागकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मासूम के श्वास नली में फंसे गुब्बारे को तो लिया, बच्चे ने दम तोड़ दिया.
मासूम को लंबे वक्त तक नहीं मिला ऑक्सीजन, वरना जिंदा रहता
रिपोर्ट के मुताबिक श्वास नली में गुब्बारा फंसने के बाद लंबे वक्त तक मासूम को ऑक्सीजन नहीं मिला, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई. अपने माता-पिता की दूसरी संतान को जब डॉक्टर बचाने की कोशिश कर रहे थे, तो भी द्रवित हो गए जब वो मासूम को बचा नहीं पाए. बच्चे इस तरह से चले जाने के बाद पीड़ित मां-बाप सदमे में चले गए.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए