इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जबलपुर चैप्टर के चुनाव पर रोक, जानें पूरा मामला

Jabalpur

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जबलपुर के वार्षिक चुनाव पर अंतरिम रोक लगा दी. साथ ही अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) जबलपुर चैप्टर के 2024-25 के चुनावों में विवाद गहराता जा रहा है. निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुनील बहल ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए. जस्टिस विशाल घगट ने इस पर सुनवाई करते हुए चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगा दी और चार हफ्तों के भीतर अगली सुनवाई का समय निर्धारित किया.

वार्षिक चुनाव पर कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी

IMA के 1390 पंजीकृत चिकित्सकों में विवाद इस बात पर है कि निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. बहल का चुनाव मान्य है या नहीं. दूसरी तरफ वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अभिजीत विश्नोई ने कहा कि IMA के संविधान में निर्वाचित अध्यक्ष का पद नहीं है और डॉ. बहल जबलपुर से बाहर पदस्थ हैं, जो नियमों का उल्लंघन है. अब अंतिम फैसला कोर्ट करेगा.

डॉ. सुनील बहल को चुना गया था निर्वाचित अध्यक्ष

IMA जबलपुर में लगभग 1390 पंजीकृत चिकित्सक हैं और वर्ष 2016 से ही निर्वाचित अध्यक्ष की परंपरा चलती आ रही है. आमतौर पर यह चुनाव कार्यकाल की समाप्ति से पहले ही संपन्न हो जाता है. इस वर्ष डॉ. सुनील बहल को निर्वाचित अध्यक्ष चुना गया था, लेकिन कुछ चिकित्सकों के एक गुट ने इस चुनाव को मानने से इनकार कर दिया और नए चुनाव की मांग कर दी.

दो गुटों में बंटा IMA जबलपुर चैप्टर का चुनाव

इस विवाद ने IMA को दो स्पष्ट गुटों में बांट दिया. एक गुट की ओर से डॉ. अमिता सक्सेना ने नामांकन भरा, जबकि दूसरे गुट की ओर से डॉ. ऋचा शर्मा चुनावी मैदान में उतरीं. लेकिन चुनाव की तारीख नजदीक आते ही डॉ. सुनील बहल ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की. कोर्ट ने इस मामले पर स्टे जारी करते हुए स्थिति को जस का तस बनाए रखने का आदेश दिया.

jbjagran से बात करते हुए डॉ. बहल ने कहा, 'IMA जबलपुर में निर्वाचित अध्यक्ष का कार्यकाल संभालना एक पुरानी परंपरा है, जिसे इस बार तोड़ने की कोशिश की गई. हमने कोर्ट का रुख किया और कोर्ट ने हमारे पक्ष में स्टे जारी किया है.'

विश्नोई ने चुनाव प्रक्रिया में खामियां को लेकर लगाया आरोप

वहीं IMA जबलपुर के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अभिजीत विश्नोई ने बताया कि IMA के संविधान में निर्वाचित अध्यक्ष का कोई संवैधानिक पद नहीं है. डॉ. सुनील बहल जबलपुर के बाहर मंडला में पदस्थ हैं, जो कि IMA के नियमों के खिलाफ है. IMA का अध्यक्ष स्थानीय होना चाहिए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में कई खामियां थीं, जिन्हें नजरअंदाज करते हुए डॉ. सुनील बहल को निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

अब मामला कोर्ट में है.अंतिम निर्णय न्यायालय ही करेगा, जिसे सभी गुट मानने के लिए बाध्य होंगे. इस विवाद ने IMA के अंदर गुटबाजी को उजागर कर दिया हैऔर इससे संगठन के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Sep 2024 By दैनिक जागरण

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जबलपुर चैप्टर के चुनाव पर रोक, जानें पूरा मामला

Jabalpur

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) जबलपुर चैप्टर के 2024-25 के चुनावों में विवाद गहराता जा रहा है. निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुनील बहल ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए. जस्टिस विशाल घगट ने इस पर सुनवाई करते हुए चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगा दी और चार हफ्तों के भीतर अगली सुनवाई का समय निर्धारित किया.

वार्षिक चुनाव पर कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी

IMA के 1390 पंजीकृत चिकित्सकों में विवाद इस बात पर है कि निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. बहल का चुनाव मान्य है या नहीं. दूसरी तरफ वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अभिजीत विश्नोई ने कहा कि IMA के संविधान में निर्वाचित अध्यक्ष का पद नहीं है और डॉ. बहल जबलपुर से बाहर पदस्थ हैं, जो नियमों का उल्लंघन है. अब अंतिम फैसला कोर्ट करेगा.

डॉ. सुनील बहल को चुना गया था निर्वाचित अध्यक्ष

IMA जबलपुर में लगभग 1390 पंजीकृत चिकित्सक हैं और वर्ष 2016 से ही निर्वाचित अध्यक्ष की परंपरा चलती आ रही है. आमतौर पर यह चुनाव कार्यकाल की समाप्ति से पहले ही संपन्न हो जाता है. इस वर्ष डॉ. सुनील बहल को निर्वाचित अध्यक्ष चुना गया था, लेकिन कुछ चिकित्सकों के एक गुट ने इस चुनाव को मानने से इनकार कर दिया और नए चुनाव की मांग कर दी.

दो गुटों में बंटा IMA जबलपुर चैप्टर का चुनाव

इस विवाद ने IMA को दो स्पष्ट गुटों में बांट दिया. एक गुट की ओर से डॉ. अमिता सक्सेना ने नामांकन भरा, जबकि दूसरे गुट की ओर से डॉ. ऋचा शर्मा चुनावी मैदान में उतरीं. लेकिन चुनाव की तारीख नजदीक आते ही डॉ. सुनील बहल ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की. कोर्ट ने इस मामले पर स्टे जारी करते हुए स्थिति को जस का तस बनाए रखने का आदेश दिया.

jbjagran से बात करते हुए डॉ. बहल ने कहा, 'IMA जबलपुर में निर्वाचित अध्यक्ष का कार्यकाल संभालना एक पुरानी परंपरा है, जिसे इस बार तोड़ने की कोशिश की गई. हमने कोर्ट का रुख किया और कोर्ट ने हमारे पक्ष में स्टे जारी किया है.'

विश्नोई ने चुनाव प्रक्रिया में खामियां को लेकर लगाया आरोप

वहीं IMA जबलपुर के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अभिजीत विश्नोई ने बताया कि IMA के संविधान में निर्वाचित अध्यक्ष का कोई संवैधानिक पद नहीं है. डॉ. सुनील बहल जबलपुर के बाहर मंडला में पदस्थ हैं, जो कि IMA के नियमों के खिलाफ है. IMA का अध्यक्ष स्थानीय होना चाहिए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में कई खामियां थीं, जिन्हें नजरअंदाज करते हुए डॉ. सुनील बहल को निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

अब मामला कोर्ट में है.अंतिम निर्णय न्यायालय ही करेगा, जिसे सभी गुट मानने के लिए बाध्य होंगे. इस विवाद ने IMA के अंदर गुटबाजी को उजागर कर दिया हैऔर इससे संगठन के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ban-on-elections-of-indian-medical-association-jabalpur-chapter-know/article-76

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.