ग्वालियर: नशामुक्ति केंद्र में बैंककर्मी की पीट-पीटकर हत्या, फरार संचालक गिरफ्तार; एक आरोपी अब भी फरार

Gwalior,M.P

ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र में स्थित मिनी गोल्डन संस्कार नशामुक्ति केंद्र में एक बैंक कर्मचारी की निर्मम पिटाई से हुई मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

 आरोपी को गुरुवार को हिरासत में लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

12-13 अगस्त की रात हुई थी हत्या

महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव के अनुसार, 12 और 13 अगस्त की दरमियानी रात नशामुक्ति केंद्र में पंजाब नेशनल बैंक के फील्ड ऑफिसर पंकज शर्मा (33) की बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई थी। लगातार मारपीट के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए शुरुआती जांच में केंद्र के तीन कर्मचारियों — रवि तोमर, धर्मेंद्र जादौन और कृष्णमुरारी दीक्षित — को गिरफ्तार किया था। लेकिन केंद्र के संचालक हर्ष शिंदे और सहयोगी विशाल कांकर घटना के बाद से फरार हो गए थे। गुरुवार को पुलिस ने हर्ष शिंदे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विशाल कांकर की तलाश अब भी जारी है।

बैंककर्मी को दी गई थी ‘सजा’

जांच में सामने आया कि 12 अगस्त की सुबह पंकज शर्मा सहित 7-8 युवक नशामुक्ति केंद्र से भाग निकले थे। बाद में पंकज घर लौट आया, लेकिन परिजनों ने केंद्र प्रबंधन को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद संचालक विशाल कांकर और हर्ष शिंदे पंकज को दोबारा अपने साथ ले गए।

केंद्र लौटने के बाद आरोपियों ने उस पर आरोप लगाया कि उसने अन्य लड़कों को भागने में मदद की थी। इसी बात से गुस्से में आकर कर्मचारियों ने उसे नंगा कर बेल्ट और डंडों से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल में शव छोड़ भाग गए आरोपी

हत्या के बाद आरोपी पंकज के शव को लेकर जयारोग्य अस्पताल पहुंचे और ट्रॉमा सेंटर में लाश छोड़कर फरार हो गए। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो पंकज मृत अवस्था में स्ट्रेचर पर पड़ा मिला।

पोस्टमॉर्टम में हुई थी बर्बरता की पुष्टि

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पंकज के सिर में दो गहरी चोटें थीं, चेहरे, पसलियों और पीठ पर दर्जनों चोट के निशान मिले। रिपोर्ट में मौत का कारण गंभीर आंतरिक चोटें बताई गईं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार संचालक हर्ष शिंदे ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है। उसने कहा कि पंकज द्वारा अन्य लड़कों को भगाने की बात से वे नाराज थे, इसी कारण उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bank-employee-beaten-to-death-in-gwalior-de-addiction-centre-absconding/article-35835

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.