मध्यप्रदेश में बैंकिंग सेवाएं ठप: 5-डे वीक की मांग पर 40 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, 7 हजार शाखाओं में ताले

भोपाल (म.प्र.)

On

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रदेशभर में प्रदर्शन, भोपाल में वित्त मंत्री के खिलाफ नारे; नकद और चेक लेन-देन प्रभावित

मध्यप्रदेश में मंगलवार को बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (5-डे वीक) समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर करीब 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। इसके चलते प्रदेश की लगभग 7 हजार बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। एक ही दिन में लाखों खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि करोड़ों रुपये के बैंकिंग लेन-देन पर असर पड़ा।

यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के देशव्यापी आह्वान पर की गई। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं पर ताले लटके रहे। चेक क्लियरेंस, कैश जमा-निकासी, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट और काउंटर आधारित सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं।

भोपाल में प्रदर्शन, नारेबाजी

राजधानी भोपाल में बैंककर्मियों ने एमपी नगर स्थित सरकारी प्रेस के पास पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सामने रैली निकालकर सभा की। इस दौरान कर्मचारियों ने वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की। कर्मचारियों का कहना था कि लंबे समय से सहमति बनने के बावजूद सरकार 5-डे वीक को लागू नहीं कर रही है।

उज्जैन सहित अन्य शहरों में भी असर

उज्जैन में करीब 290 बैंक शाखाओं के 4 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। कॉसमॉस मॉल के सामने केनरा बैंक शाखा पर बड़ी संख्या में बैंककर्मी एकत्र हुए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यूनाइटेड यूनियन ऑफ बैंक फोरम के संयोजक विपिन सतोरिया ने बताया कि देशभर में बैंक यूनियनों ने एकजुट होकर इस आंदोलन को समर्थन दिया है।

उनका कहना है कि 8 मार्च 2024 को सरकार और बैंक यूनियनों के बीच 5-डे वीक को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन करीब 690 दिन बीतने के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

कौन-कौन से बैंक रहे बंद

हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक सहित कई बड़े बैंक शामिल रहे। कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ते कार्यभार और सीमित स्टाफ के कारण पांच दिवसीय कार्य सप्ताह अब जरूरी हो गया है।

ग्राहकों को क्या राहत

हालांकि, बैंक हड़ताल का असर डिजिटल सेवाओं पर नहीं पड़ा। UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहीं। लेकिन कई जगह एटीएम में नकदी की कमी की आशंका भी जताई गई है।

बैंक यूनियनों ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर फैसला नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, आम ग्राहकों को सलाह दी गई है कि जरूरी बैंकिंग काम पहले से डिजिटल माध्यमों से निपटा लें।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/banking-services-stalled-in-madhya-pradesh-40-thousand-employees-on/article-44463

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.