बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पारधी मोहल्ले में 800 किलो महुआ लाहन जब्त, 8 घरों पर एक साथ छापा

Katni, MP

कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छिदिया टोला स्थित पारधी मोहल्ले में एक साथ 8 घरों में दबिश दी। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में यह छापा दोपहर 1 बजे गुप्त सूचना के आधार पर डाला गया।

पुलिस को कार्रवाई के दौरान मौके से 80 कंटेनर अवैध महुआ लाहन बरामद हुए, जिनमें प्रत्येक कंटेनर में लगभग 10-10 किलोग्राम लाहन भरा हुआ था। इस तरह कुल 800 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही अवैध शराब तैयार करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। बरही पुलिस अब फरार आरोपियों की पहचान कर रही है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त की गई संपूर्ण लाहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पारधी मोहल्ले में 800 किलो महुआ लाहन जब्त, 8 घरों पर एक साथ छापा

Katni, MP

पुलिस को कार्रवाई के दौरान मौके से 80 कंटेनर अवैध महुआ लाहन बरामद हुए, जिनमें प्रत्येक कंटेनर में लगभग 10-10 किलोग्राम लाहन भरा हुआ था। इस तरह कुल 800 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही अवैध शराब तैयार करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। बरही पुलिस अब फरार आरोपियों की पहचान कर रही है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त की गई संपूर्ण लाहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/barahi-polices-big-action-raided-800-kg-mahua-lahan-seized/article-24519

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.