बरगी डैम हादसा : 12 की मौत, चालक बोला - मौसम का अलर्ट नहीं मिला, इंजन में पहले से दिक्कत

Jabalpur, MP

बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जबकि एक यात्री अब भी लापता है। रविवार सुबह एक और शव मिलने के बाद प्रशासन ने इसकी पुष्टि की। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए राहत और बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इस बीच हादसे को लेकर क्रूज चालक महेश पटेल का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि घटना के समय क्रूज का एक इंजन सामान्य क्षमता से कम, करीब 1200 त्च्ड पर चल रहा था। साथ ही उन्हें मौसम खराब होने को लेकर कोई पहले से चेतावनी नहीं मिली थी।
जानकारी के मुताबिक, 30 अप्रैल की शाम क्रूज रवाना हुआ था और लगभग आधा सफर पूरा कर चुका था। उसी दौरान अचानक तेज आंधी-तूफान आ गया। चालक ने क्रूज को किनारे लाने की कोशिश की, लेकिन हालात तेजी से बिगड़ गए। बताया गया कि किनारे से करीब 50 मीटर पहले ही क्रूज में पानी भरना शुरू हो गया और कुछ ही देर में वह पलट गया। चालक ने यह भी कहा कि इंजन में पिछले कुछ समय से तकनीकी समस्या थी और इस बारे में पहले भी अधिकारियों को जानकारी दी गई थी। हालांकि उनका कहना है कि यह खामी हादसे की सीधी वजह नहीं थी, बल्कि अचानक आए तेज तूफान के कारण यह घटना हुई।
इधर, अधिकारियों के अनुसार हादसे के समय क्रूज में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। ऐसे में ओवरलोडिंग की आशंका भी जांच में शामिल की गई है। घटना के बाद चालक पर कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से हटा दिया गया है। वहीं पूरे मामले की जांच जारी है, जिसमें तकनीकी खामियां, मौसम की जानकारी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2026 By दैनिक जागरण

बरगी डैम हादसा : 12 की मौत, चालक बोला - मौसम का अलर्ट नहीं मिला, इंजन में पहले से दिक्कत

Jabalpur, MP

बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जबकि एक यात्री अब भी लापता है। रविवार सुबह एक और शव मिलने के बाद प्रशासन ने इसकी पुष्टि की। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए राहत और बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इस बीच हादसे को लेकर क्रूज चालक महेश पटेल का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि घटना के समय क्रूज का एक इंजन सामान्य क्षमता से कम, करीब 1200 त्च्ड पर चल रहा था। साथ ही उन्हें मौसम खराब होने को लेकर कोई पहले से चेतावनी नहीं मिली थी।
जानकारी के मुताबिक, 30 अप्रैल की शाम क्रूज रवाना हुआ था और लगभग आधा सफर पूरा कर चुका था। उसी दौरान अचानक तेज आंधी-तूफान आ गया। चालक ने क्रूज को किनारे लाने की कोशिश की, लेकिन हालात तेजी से बिगड़ गए। बताया गया कि किनारे से करीब 50 मीटर पहले ही क्रूज में पानी भरना शुरू हो गया और कुछ ही देर में वह पलट गया। चालक ने यह भी कहा कि इंजन में पिछले कुछ समय से तकनीकी समस्या थी और इस बारे में पहले भी अधिकारियों को जानकारी दी गई थी। हालांकि उनका कहना है कि यह खामी हादसे की सीधी वजह नहीं थी, बल्कि अचानक आए तेज तूफान के कारण यह घटना हुई।
इधर, अधिकारियों के अनुसार हादसे के समय क्रूज में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। ऐसे में ओवरलोडिंग की आशंका भी जांच में शामिल की गई है। घटना के बाद चालक पर कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से हटा दिया गया है। वहीं पूरे मामले की जांच जारी है, जिसमें तकनीकी खामियां, मौसम की जानकारी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bargi-dam-accident-12-killed-driver-said-no-weather-alert/article-52574

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.