सांसद समाधान शिविर में बड़वानी के किसान ने मांगा हेलीकॉप्टर, अधिकारियों के उड़े होश

Badwani, MP

साहब खेत तक जाने के लिए रास्ता नहीं है, अनुदान पर हेलीकॉप्टर दिलवा दो'. सांसद समाधान शिविर में बड़वानी के किसान ने लगाई गुहार.

छोटा बड़दा गांव के एक युवा किसान ने सांसद समाधान शिविर में सांसद और अधिकारियों से एक अनोखी गुहार लगाई है. उसने अपने खेत पर जाने के लिए प्रशासन से अनुदान पर हेलीकॉप्टर की मांग की है. दरअसल ग्राम छोटा बड़दा निवासी युवा किसान संदीप पाटीदार ने जनसुनवाई में गुहार लगाई कि पिछले कई सालों से उसके खेत का रास्ता अन्य लोगों ने बंद कर रखा है. इसके चलते वह खेत तक खेती करने नहीं पहुंच रहे हैं. अनेकों बार आवेदन देने के बावजूद तहसीलदार और पटवारी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं.

खेत तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग

किसान संदीप पाटीदार ने बताया कि "लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने सांसद समाधान शिविर का आयोजन किया था. इस जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अनुदान पर हेलीकॉप्टर की मांग की है. दरअसल पिछले कई सालों से उसके खेत तक पहुंचने का रास्ता बंद है. कुछ लोगों ने रास्ता बंद कर दिया है. मेरे पैतृक खेत तक जाने का कोई रास्ता नहीं है. 3 साल से आवेदन लेकर भटक रहा हूं. तहसीलदार, पटवारी, कलेक्टर सभी जगह शिकायत की लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है. इसलिए हेलीकॉप्टर मांग रहे हैं. मेरे पूरे परिवार का जीवन यापन इसी खेत पर निर्भर है."

सांसद बोले- समस्याओं का समाधान हमारा संकल्प है

सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि "सांसद समाधान शिविर का आयोजन अंजड़ नगर में किया गया है. जहां क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करने का संकल्प है. शिविर में कई शिकायतकर्ताओं के आवेदन हमें मिले हैं. कई समस्याओं के आवेदन हमारे पास आए हैं. जिसका समाधान कराया जाएगा. संदीप पाटीदार का भी आवेदन मिला है जिसकी जांच करा रहे हैं."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सांसद समाधान शिविर में बड़वानी के किसान ने मांगा हेलीकॉप्टर, अधिकारियों के उड़े होश

Badwani, MP

छोटा बड़दा गांव के एक युवा किसान ने सांसद समाधान शिविर में सांसद और अधिकारियों से एक अनोखी गुहार लगाई है. उसने अपने खेत पर जाने के लिए प्रशासन से अनुदान पर हेलीकॉप्टर की मांग की है. दरअसल ग्राम छोटा बड़दा निवासी युवा किसान संदीप पाटीदार ने जनसुनवाई में गुहार लगाई कि पिछले कई सालों से उसके खेत का रास्ता अन्य लोगों ने बंद कर रखा है. इसके चलते वह खेत तक खेती करने नहीं पहुंच रहे हैं. अनेकों बार आवेदन देने के बावजूद तहसीलदार और पटवारी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं.

खेत तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग

किसान संदीप पाटीदार ने बताया कि "लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने सांसद समाधान शिविर का आयोजन किया था. इस जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अनुदान पर हेलीकॉप्टर की मांग की है. दरअसल पिछले कई सालों से उसके खेत तक पहुंचने का रास्ता बंद है. कुछ लोगों ने रास्ता बंद कर दिया है. मेरे पैतृक खेत तक जाने का कोई रास्ता नहीं है. 3 साल से आवेदन लेकर भटक रहा हूं. तहसीलदार, पटवारी, कलेक्टर सभी जगह शिकायत की लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है. इसलिए हेलीकॉप्टर मांग रहे हैं. मेरे पूरे परिवार का जीवन यापन इसी खेत पर निर्भर है."

सांसद बोले- समस्याओं का समाधान हमारा संकल्प है

सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि "सांसद समाधान शिविर का आयोजन अंजड़ नगर में किया गया है. जहां क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करने का संकल्प है. शिविर में कई शिकायतकर्ताओं के आवेदन हमें मिले हैं. कई समस्याओं के आवेदन हमारे पास आए हैं. जिसका समाधान कराया जाएगा. संदीप पाटीदार का भी आवेदन मिला है जिसकी जांच करा रहे हैं."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/barwani-farmer-asked-for-helicopter-officers-in-mp-samadhan-camp/article-12391

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.