- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- कोयडिया में करंट से पांच मवेशियों की दर्दनाक मौत
कोयडिया में करंट से पांच मवेशियों की दर्दनाक मौत
Barwani, MP
जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के कोयडिया गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में पांच मवेशियों की मौत हो गई।
निहाली नदी किनारे सिंचाई के लिए रखी गई पानी की मोटर से फैले करंट की चपेट में आने से यह दुर्घटना हुई।
गांव के पशुपालक हिरदाराम धनगर, पिता कुतरिया धनगर अपने करीब 12 मवेशियों को चराने के लिए खेतों की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान निहाली नदी के पास रखी सिंचाई मोटर से अचानक पानी में करंट फैल गया। पानी के किनारे से गुजरते वक्त पांच मवेशी उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हिरदाराम ने बताया कि इन मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपए थी, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने मोटर मालिक से हर्जाना देने की मांग की।
जानकारी के अनुसार, पंचायत द्वारा दोनों पक्षों — मोटर मालिक किसान और पशुपालक — के बीच आपसी समझौते की प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को पंचायत की मौजूदगी में नुकसान की भरपाई पर सहमति बन सकती है।
घटना के बाद मृत मवेशियों को ग्रामीणों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की मदद से दफनाया गया।
गांववासियों का कहना है कि खुले में बिजली की मोटर चलाने और तारों के लटकने से इस तरह के हादसे अकसर होते रहते हैं, इसलिए प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए