- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दमोह में नाबालिग से छेड़छाड़ पर बवाल: थाने का घेराव
दमोह में नाबालिग से छेड़छाड़ पर बवाल: थाने का घेराव
Damoh, MP
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया क्षेत्र में 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ की घटना ने लोगों में आक्रोश भर दिया। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पथरिया थाने पहुंच गए और देर रात तक जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
समोसा लेने निकली बच्ची से दो युवकों ने की छेड़छाड़
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम पीड़िता घर से समोसा लेने के लिए पैदल निकली थी। इसी दौरान एसबीआई बैंक के पास दो युवक उसे जबरन खींचकर एक सुनसान गली में ले गए और छेड़छाड़ करने लगे। बच्ची ने साहस दिखाते हुए खुद को छुड़ाया और भागकर घर पहुंची, जहां उसने रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई।
थाने पहुंचे परिजन, लोगों का फूटा गुस्सा
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पीड़िता को लेकर पथरिया थाने पहुंचे। जैसे-जैसे खबर फैली, स्थानीय लोगों की भीड़ थाने पर जमा हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में शराब और मांस की दुकानों की खुली छूट से अपराधों में इजाफा हो रहा है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है।
एएसपी मौके पर पहुंचे, कार्रवाई का दिया आश्वासन
स्थिति तनावपूर्ण होते देख दमोह एएसपी संदीप मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाइश दी और आश्वासन दिया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
बाजार बंद का एलान, आंदोलन की चेतावनी
गुस्साए लोगों ने रात में ही लाउडस्पीकर से एलान कर बाजार बंद करने की घोषणा की। सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यदि पुलिस शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है, तो क्षेत्र में बड़ा जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए