भोपाल में बी.कॉम छात्रा ने की आत्महत्या: परिजन रिश्तेदार के कार्यक्रम में गए थे, घर लौटे तो कमरे में मिला शव

BHOPAL, MP

राजधानी के ईंटखेड़ी इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। रायपुरा गांव की रहने वाली 21 वर्षीय साधना सिलावट, जो बी.कॉम सेकेंड ईयर की छात्रा थी, ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है, जब घर में कोई नहीं था और परिजन पास के गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

कमरे का दरवाजा टूटा तो खुला राज

परिवार जब वापस लौटा, तो साधना का कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो मजबूरी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। साधना पंखे से रस्सी के सहारे लटकी हुई थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ाई में थी तेज, सुसाइड की वजह रहस्य

पुलिस के अनुसार, साधना शासकीय गीतांजली कॉलेज में बी.कॉम सेकेंड ईयर की छात्रा थी और आगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती थी। वह पढ़ाई में काफी होशियार थी और कभी डिप्रेशन या मानसिक परेशानी जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी। उसके आत्महत्या के पीछे क्या कारण था, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मोबाइल और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

साधना अपने माता-पिता की दूसरी संतान थी। घर में दो बेटे और दो बेटियां हैं। माता-पिता को इस घटना से गहरा सदमा पहुंचा है। मां बेसुध हालत में हैं और पिता पतिराम सिलावट बार-बार यही कह रहे हैं कि "हम समझ ही नहीं पाए, हमारी बेटी अंदर ही अंदर क्या झेल रही थी..."

सवालों के घेरे में सिस्टम और समाज

इस घटना ने फिर एक बार समाज और सिस्टम दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, करियर दबाव और पारिवारिक संवाद की कमी को लेकर गंभीर चिंतन की ज़रूरत है। क्या हम अपने बच्चों से उतना जुड़ पा रहे हैं जितना ज़रूरी है?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Apr 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में बी.कॉम छात्रा ने की आत्महत्या: परिजन रिश्तेदार के कार्यक्रम में गए थे, घर लौटे तो कमरे में मिला शव

BHOPAL, MP

कमरे का दरवाजा टूटा तो खुला राज

परिवार जब वापस लौटा, तो साधना का कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो मजबूरी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। साधना पंखे से रस्सी के सहारे लटकी हुई थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ाई में थी तेज, सुसाइड की वजह रहस्य

पुलिस के अनुसार, साधना शासकीय गीतांजली कॉलेज में बी.कॉम सेकेंड ईयर की छात्रा थी और आगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती थी। वह पढ़ाई में काफी होशियार थी और कभी डिप्रेशन या मानसिक परेशानी जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी। उसके आत्महत्या के पीछे क्या कारण था, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मोबाइल और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

साधना अपने माता-पिता की दूसरी संतान थी। घर में दो बेटे और दो बेटियां हैं। माता-पिता को इस घटना से गहरा सदमा पहुंचा है। मां बेसुध हालत में हैं और पिता पतिराम सिलावट बार-बार यही कह रहे हैं कि "हम समझ ही नहीं पाए, हमारी बेटी अंदर ही अंदर क्या झेल रही थी..."

सवालों के घेरे में सिस्टम और समाज

इस घटना ने फिर एक बार समाज और सिस्टम दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, करियर दबाव और पारिवारिक संवाद की कमी को लेकर गंभीर चिंतन की ज़रूरत है। क्या हम अपने बच्चों से उतना जुड़ पा रहे हैं जितना ज़रूरी है?

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bcom-student-committed-suicide-in-bhopal-when-he-returned-home/article-17726

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.