- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शादी समारोह में मधुमक्खियों का हमला: एक दर्जन से अधिक बाराती घायल
शादी समारोह में मधुमक्खियों का हमला: एक दर्जन से अधिक बाराती घायल
Burhanpur, MP
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में मधुमक्खियों ने हमला बोला। जिससे एक दर्जन से ज्यादा बाराती घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है।
यह पूरा मामला बुरहानपुर के निबोला गांव है। जानकारी के मुताबिक, गांव में शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे अफरा तफरी मच गई। हमले में 15 बाराती घायल हो गए। लोगों ने घरों के अंदर जाकर अपनी जान बचाई।
हालांकि मधुमक्खियों के हमले से कुछ बाराती नहीं बच सके। 15 बाराती के घायल होने की खबर है। जिन्हें बुरहानपुर के स्व. नंदकुमार सिंह चौहान, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए