- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उज्जैन पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में मधुमक्खियों का कहर: निरीक्षक की मौत, 6 जवान घायल, अस्पताल में भर्ती
उज्जैन पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में मधुमक्खियों का कहर: निरीक्षक की मौत, 6 जवान घायल, अस्पताल में भर्ती
Ujjain, MP
मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में बुधवार दोपहर मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में एक निरीक्षक रमेश कुमार धुर्वे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 6 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
अचानक टूटी टहनी से बिफरीं मधुमक्खियां
घटना उज्जैन के मक्सी रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की है। जानकारी के मुताबिक प्रशासनिक भवन के पास पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता था। दोपहर लगभग 3 बजे तेज हवा चलने से एक टहनी छत्ते से टकरा गई, जिससे मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और पूरे परिसर में फैलकर हमला कर दिया।
क्लास में जा रहे थे पुलिसकर्मी
हमले के वक्त कई अधिकारी और जवान ट्रेनिंग क्लास में जाने की तैयारी कर रहे थे। अचानक हुए हमले से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों ने कई पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया, जिससे एक निरीक्षक, एक एसआई, दो एएसआई और दो जवान घायल हो गए।
इलाज के दौरान गई जान
घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां निरीक्षक रमेश कुमार धुर्वे की हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर गगन सिंह परिहार ने बताया कि उनके पूरे शरीर पर मधुमक्खियों के डंक के गहरे निशान थे।
बेडशीट से सिर ढककर बचाई जान
घायल एएसआई कैलाश चौहान ने बताया कि हमले के समय वे क्लास की ओर जा रहे थे। मधुमक्खियों से बचने के लिए एक अधिकारी ने उन्हें बेडशीट दी, जिससे उन्होंने सिर ढककर जान बचाई, लेकिन शरीर के कई हिस्सों पर डंक लग गए।
अब छत्ते हटाने की कवायद
घटना के बाद ट्रेनिंग स्कूल परिसर में मौजूद अन्य मधुमक्खी छत्तों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए