दीवाली से पहले मोहन यादव ने लगाई सौगातों की झड़ी, मुफ्त में दे दीं इतनी सारी चीजें

Jagran, Desk

मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार ने दीपावली से पहले खोले खजाने के द्वार, लोगों की होगी खूब मौज

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने लोगों को दीवाली पर ढ़ेर सारे गिफ्ट दिए हैं. धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए सभी प्रदेश सरकारें अपने-अपने कर्मचारियों और राज्य के लोगों को दिवाली गिफ्ट दे रही है. किसी ने अपने कर्मचारियों को एडवांस में सैलरी दे दी तो किसी ने फ्री में गैस सिलेंडर. इसी बीच मध्य प्रदेश के लोगों लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जहां कर्मचारियों के लिए त्योहार से पहले सैलरी देने का ऐलान किया तो वहीं अब राज्य के लोगों को भी दीवाली गिफ्ट मिला है.

बढ़ाई गईं सरकारी कर्मचारियों की दीपावली की छुट्टियां

मध्य प्रदेश में इस बार सरकारी कर्मचारी दीपावली धूमधाम से मना सकेंगे, क्योंकि दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का भी अवकाश घोषित किया गया है. सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि, ''दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा भी धूमधाम से मनाई जाए. इसके लिए गोवर्धन पूजा पर हमारे सभी शासकीय संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है. 31 अक्टूबर से लेकर 3 नवम्बर तक चार दिन उत्सव मनाया जाएगा.''

गैस सिलेंडर में मिलेगी सब्सिडी

राज्य में लाड़ली बहनों के गैस सिलेंडर पर मोहन यादव सरकार 398 रुपये की सब्सिडी देगी. प्रदेश सरकार ने इसके लिए 160 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है. मध्य प्रदेश में अभी घरेलू गैस सिलेंडर 884 रुपए का मिल रहा है. प्रदेश सरकार के इस ऐलान के बाद लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर सिर्फ 450 रुपए मिलेगा, क्योंकि 398 रुपए प्रदेश सरकार सब्सिडी के रूप में देगी. हालांकि इस ऐलान का फायदा केवल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं को मिलेगा. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के तहत 1 करोड़ 29 लाख 77 हजार 199 बहनें पंजीकृत हैं.

दीपावली पर कर्मचारियों को पहले मिलेगी सैलरी

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मोहन सरकार ने दीपावली से पहले एक और तोहफा दिया है. दरअसल, कर्मचारियों की मांग पर सरकार ने 4 दिन पहले ही सैलरी देने का ऐलान किया था. अक्टूबर महीने का वेतन 1 नवंबर के स्थान पर अब 25 अक्टूबर को कर्मचारियों को सैलरी मिल गई है. हालांकि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को लेकर कर्मचारियों को अभी तक ठोस भरोसा सरकार की तरफ से नहीं मिला है.

1 लाख पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में प्रदेश के सरकारी विभागों में 1 लाख पदों पर भर्तियों की मंजूरी दे दी है. कैबिनेट की बैठक में 12 हजार 670 आंगनबाड़ी केन्द्रों के उन्नयन किए जाने का फैसला किया है. इनके उन्नयन के बाद इन आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12670 सहायिका और 476 सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी. इस पर 213 करोड़ का आर्थिक व्यय आएगा.

पेसा मोबिलाइजर्स को मोहन सरकार का तोहफा

दीपावली के पहले मोहन यादव सरकार ने पेसा मोबिलाइजर्स के मानदेय को दोगुना करने का ऐलान किया है. राज्य के आदिवासी बहुल जिले की ग्राम सभाओं में पदस्थ रहने वाले इन पेसा मोबिलाइजर को अब 4000 रुपए महीने के स्थान पर 8000 रुपए मानदेय प्रति महीने दिया जाएगा. विजयपुर उपचुनाव के पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मोबाइलजर का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Oct 2024 By दैनिक जागरण

दीवाली से पहले मोहन यादव ने लगाई सौगातों की झड़ी, मुफ्त में दे दीं इतनी सारी चीजें

Jagran, Desk

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने लोगों को दीवाली पर ढ़ेर सारे गिफ्ट दिए हैं. धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए सभी प्रदेश सरकारें अपने-अपने कर्मचारियों और राज्य के लोगों को दिवाली गिफ्ट दे रही है. किसी ने अपने कर्मचारियों को एडवांस में सैलरी दे दी तो किसी ने फ्री में गैस सिलेंडर. इसी बीच मध्य प्रदेश के लोगों लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जहां कर्मचारियों के लिए त्योहार से पहले सैलरी देने का ऐलान किया तो वहीं अब राज्य के लोगों को भी दीवाली गिफ्ट मिला है.

बढ़ाई गईं सरकारी कर्मचारियों की दीपावली की छुट्टियां

मध्य प्रदेश में इस बार सरकारी कर्मचारी दीपावली धूमधाम से मना सकेंगे, क्योंकि दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का भी अवकाश घोषित किया गया है. सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि, ''दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा भी धूमधाम से मनाई जाए. इसके लिए गोवर्धन पूजा पर हमारे सभी शासकीय संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है. 31 अक्टूबर से लेकर 3 नवम्बर तक चार दिन उत्सव मनाया जाएगा.''

गैस सिलेंडर में मिलेगी सब्सिडी

राज्य में लाड़ली बहनों के गैस सिलेंडर पर मोहन यादव सरकार 398 रुपये की सब्सिडी देगी. प्रदेश सरकार ने इसके लिए 160 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है. मध्य प्रदेश में अभी घरेलू गैस सिलेंडर 884 रुपए का मिल रहा है. प्रदेश सरकार के इस ऐलान के बाद लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर सिर्फ 450 रुपए मिलेगा, क्योंकि 398 रुपए प्रदेश सरकार सब्सिडी के रूप में देगी. हालांकि इस ऐलान का फायदा केवल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं को मिलेगा. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के तहत 1 करोड़ 29 लाख 77 हजार 199 बहनें पंजीकृत हैं.

दीपावली पर कर्मचारियों को पहले मिलेगी सैलरी

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मोहन सरकार ने दीपावली से पहले एक और तोहफा दिया है. दरअसल, कर्मचारियों की मांग पर सरकार ने 4 दिन पहले ही सैलरी देने का ऐलान किया था. अक्टूबर महीने का वेतन 1 नवंबर के स्थान पर अब 25 अक्टूबर को कर्मचारियों को सैलरी मिल गई है. हालांकि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को लेकर कर्मचारियों को अभी तक ठोस भरोसा सरकार की तरफ से नहीं मिला है.

1 लाख पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में प्रदेश के सरकारी विभागों में 1 लाख पदों पर भर्तियों की मंजूरी दे दी है. कैबिनेट की बैठक में 12 हजार 670 आंगनबाड़ी केन्द्रों के उन्नयन किए जाने का फैसला किया है. इनके उन्नयन के बाद इन आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12670 सहायिका और 476 सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी. इस पर 213 करोड़ का आर्थिक व्यय आएगा.

पेसा मोबिलाइजर्स को मोहन सरकार का तोहफा

दीपावली के पहले मोहन यादव सरकार ने पेसा मोबिलाइजर्स के मानदेय को दोगुना करने का ऐलान किया है. राज्य के आदिवासी बहुल जिले की ग्राम सभाओं में पदस्थ रहने वाले इन पेसा मोबिलाइजर को अब 4000 रुपए महीने के स्थान पर 8000 रुपए मानदेय प्रति महीने दिया जाएगा. विजयपुर उपचुनाव के पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मोबाइलजर का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/before-diwali-mohan-yadav-gave-a-series-of-gifts-and/article-2111

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.