दिवाली से पहले भोपाल से ये 10 ट्रेनें हुई कैंसिल, कई के बदले रूट, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट

Bhopal, MP

भोपाल से रेलयात्रा करने वालों के लिए काम की खबर सामने आई है। यहां से 28 अक्टूबर तक कई गाड़ियों को रद्द किया गया है और कुछ के रूट बदले गए हैं। खासकर जबलपुर, कटनी और सिंगरौली की ओर यात्रा करने वालों को असुविधा हो सकती है। यार्ड रिमॉडलिंग के कारण ये बदलाव किए गए हैं।

राजधानी भोपाल से यात्रा करने वाले रेलयात्रियों के लिए काम की खबर है। अगले 10 दिनों तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जा रहा है। अगर आप 28 अक्टूबर तक इन रास्तों पर, इन रेलगाड़ियों से सफर करने का मन बना रहे हैं तो फिर इस खबर का जरूर पढ़िए।

दरअसल, 28 अक्टूबर तक कटनी, जबलपुर, सिंगरौली की ओर रेल यात्रा कठिन होने जा रही है। जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है। इस कारण रेलवे ने 6 रेलगाड़ियों जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस, सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस को अलग अगल तारीखों पर रद्द कर दिया है।

8 ट्रेनों के बदले गए रूट

जबकि भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस, संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस और अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस सहित 8 रेलगाड़ियों के रास्ते भी बदले गए हैं। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार जिन भी यात्रियों के टिकट कैंसिल हुए हैं उन्हें नियमानुसार रिफंड कर दिया जाएगा।

बदले रास्ते से चलेंगी यह ट्रेन

21 एवं 28 अक्टूबर 2024 को मदार जंक्शन से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस कटनी-मुड़वारा-सतना-प्रयागराज-छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोन नगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन से होते हुए गंतव्य को जाएगी। वहीं, 17 एवं 24 अक्टूबर 2024 को कोलकाता से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस गढ़वा रोड जंक्शन-सोन नगर जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा होते हुए सफर करेगी। जबकि 18 एवं 25 अक्टूबर को संतरागाछी से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस गढ़वा रोड जंक्शन-सोन नगर जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा से होते हुए जाएगी।

वहीं, 20 एवं 27 अक्टूबर को अजमेर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोन नगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन होते हुए सफर पूरा करेगी। 21 एवं 28 अक्टूबर 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस गढ़वा रोड जंक्शन-सोन नगर जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा से होते हुए गुजरेगी। 23 अक्टूबर को भोपाल से रवाना होने वाली 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोन नगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन होते हुए सफर पूरा करेगी।

23 अक्टूबर को अहमदाबाद से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस, कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोन नगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन से होते हुए गंतव्य तक जाएगी। 19 एवं 26 अक्टूबर 2024 को कोलकाता से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस गढ़वा रोड जंक्शन-सोन नगर जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा होते अपना सफर पूरा करेगी।

images (2)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Oct 2024 By दैनिक जागरण

दिवाली से पहले भोपाल से ये 10 ट्रेनें हुई कैंसिल, कई के बदले रूट, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल से यात्रा करने वाले रेलयात्रियों के लिए काम की खबर है। अगले 10 दिनों तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जा रहा है। अगर आप 28 अक्टूबर तक इन रास्तों पर, इन रेलगाड़ियों से सफर करने का मन बना रहे हैं तो फिर इस खबर का जरूर पढ़िए।

दरअसल, 28 अक्टूबर तक कटनी, जबलपुर, सिंगरौली की ओर रेल यात्रा कठिन होने जा रही है। जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है। इस कारण रेलवे ने 6 रेलगाड़ियों जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस, सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस को अलग अगल तारीखों पर रद्द कर दिया है।

8 ट्रेनों के बदले गए रूट

जबकि भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस, संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस और अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस सहित 8 रेलगाड़ियों के रास्ते भी बदले गए हैं। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार जिन भी यात्रियों के टिकट कैंसिल हुए हैं उन्हें नियमानुसार रिफंड कर दिया जाएगा।

बदले रास्ते से चलेंगी यह ट्रेन

21 एवं 28 अक्टूबर 2024 को मदार जंक्शन से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस कटनी-मुड़वारा-सतना-प्रयागराज-छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोन नगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन से होते हुए गंतव्य को जाएगी। वहीं, 17 एवं 24 अक्टूबर 2024 को कोलकाता से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस गढ़वा रोड जंक्शन-सोन नगर जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा होते हुए सफर करेगी। जबकि 18 एवं 25 अक्टूबर को संतरागाछी से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस गढ़वा रोड जंक्शन-सोन नगर जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा से होते हुए जाएगी।

वहीं, 20 एवं 27 अक्टूबर को अजमेर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोन नगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन होते हुए सफर पूरा करेगी। 21 एवं 28 अक्टूबर 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस गढ़वा रोड जंक्शन-सोन नगर जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा से होते हुए गुजरेगी। 23 अक्टूबर को भोपाल से रवाना होने वाली 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोन नगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन होते हुए सफर पूरा करेगी।

23 अक्टूबर को अहमदाबाद से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस, कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोन नगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन से होते हुए गंतव्य तक जाएगी। 19 एवं 26 अक्टूबर 2024 को कोलकाता से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस गढ़वा रोड जंक्शन-सोन नगर जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा होते अपना सफर पूरा करेगी।

images (2)

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/before-diwali-these-10-trains-from-bhopal-got-canceled-check/article-1554

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.