- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- PM मोदी के आगमन से पहले राजस्थान से आए मजदूरों ने सजाया पंडाल, 25 दिसंबर को कई परियोजनाओं का करेंगे
PM मोदी के आगमन से पहले राजस्थान से आए मजदूरों ने सजाया पंडाल, 25 दिसंबर को कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
Special News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खजुराहो आगमन को लेकर शहर की सजावट जोर-शोर से चल रही है. मेला ग्राउंड में प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए राजस्थान से आए मजदूर पंडाल सजा रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को केन बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन करने खजुराहो आ रहे हैं. जिसके चलते खजुराहो के मेला ग्राउंड में आयोजन की तैयारी जोरों शोरों से है. यहां पर प्रधानमंत्री बुंदेलखंड की सबसे बड़ी परियोजना का आधारशिला एक विशाल जनसभा को संबोधित करके रखेंगे.
सड़कों से लेकर मंदिर तक सजे
पीएम मोदी के खजुराहो आगमन को लेकर सड़कों के किनारे कलर पेंट किया गया है. साथ ही पूरे खजुराहो में पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के बड़े-बड़े ले आउट लगा दिए गए हैं. मंतगेश्वर महादेव मंदिर के द्वार में भी पेंट किया गया है. फिलहाल मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया है.
ऐसे सजाया जा रहा पंडाल
मंतगेश्वर महादेव मंदिर से कुछ ही मीटर की दूरी पर मेला ग्राउंड है. जहां पीएम मोदी की विशाल जनसभा का पंडाल सजाया जा रहा है. यहां राजस्थान से आए मजदूर पंडाल चढ़ाने का काम कर रहे हैं. इस पंडाल में पीएम मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के ही पोस्टर नजर आ रहे हैं.
छतरपुर में रुकेगा पलायन
केन बेतवा लिंक परियोजना इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी सौगात है. क्योंकि बुंदेलखंड अंचल से बहुत बड़ा पलायन महानगरों की ओर जो होता था वह पलायन रुकेगा और हर खेत में पानी पहुंचेगा. जिससे क्षेत्र के किसान भी समृद्धिशाली बनेंगे और पूरा बुंदेलखंड पानीदार होगा.
बता दें, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 दिसंबर को 100वीं जयंती है. अटल जी के जन्मशती वर्ष पर एमपी में बुंदेलखंड के लोगों को नदी जोड़ो परियोजना की सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देने वाले हैं. नदी जोड़ो परियोजना अटलजी का सपना था जिसे पीएम मोदी पूरा करने जा रहा है. इससे मध्यप्रदेश 10 एवं उत्तर प्रदेश के 4 जिलों सहित समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र में साढ़े दस लाख हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा और 62 लाख से अधिक लोगों को पीने का पानी उपलब्ध होगा.
बुंदेलखण्ड क्षेत्र के 6 जिले छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह एवं सागर सहित प्रदेश के 10 जिलों को सिंचाई का लाभ मिलेगा. जिसमें विदिशा, रायसेन, शिवपुरी, दतिया भी शामिल है. छतरपुर जिले के 688 ग्रामों तहसील बिजावर के 53 ग्राम, सटई के 8, राजनगर के 93, बड़ामलहरा के 51, लवकुशनगर के 51, नौगांव के 64, छतरपुर के 175, चंदला के 58, गौरिहार के 96 एवं महाराजपुर के 39 ग्रामों को सिंचाई का लाभ मिलेगा.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए