भिखारियों को पसंद नहीं रैन बसेरा, मचाया गदर और बाथरूम की खिड़की तोड़ फरार

Ujjain, MP

उज्जैन में स्माइल स्कीम के तहत 25 भिखारियों को रैन बसेरा में शिफ्ट किया गया था,लेकिन भिखारी रैन बसेरा में तोड़फोड़ कर फरार हो गए.

मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन को भिखारी मुक्त बनाने की पहल तेज हो गई है. केन्द्र सरकार की 'स्माइल योजना' के तहत भिखारियों को भिक्षावृत्ति से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है. इसी योजना के तहत महाकाल थाना पुलिस ने 25 भिखारियों को क्षिप्रा नदी के किनारे से रेस्क्यू कर फाजलपुर स्थित रैन बसेरा में शिफ्ट किया था. महाकाल पुलिस की सारी मेहनत पर तब पानी फिर गया, जब भिखारियों ने रैन बसेरा में उत्पात मचाना शुरू कर दिया और वहां तोड़फोड़ करने के बाद फरार हो गए.

रैन बसेरे में तोड़फोड़ कर फरार हुए भिखारी

रैन बसेरा में पहुंचने के 2-3 घंटे बाद ही सभी भिखारियों ने जमकर हंगामा किया और बाथरूम की लाइट्स और कांच तोड़ दिए. इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें भिखारियों के भागने का वीडियो कैद हुआ है. एक सर्वे के अनुसार, उज्जैन में 2500 से अधिक भिखारी हैं.

जिसमें से 1200 भिखारी मूलत: उज्जैन के रहवासी हैं, बाकि त्योहारी सीजन में उज्जैन आते हैं और त्यौहार बीतने पर चले जाते हैं. इसमें से 550 महाकाल, हरसिद्धि, काल भैरव और चामुंडा माता मंदिरों जैसे धार्मिक स्थलों के आसपास सक्रिय हैं. पर्वों और धार्मिक आयोजनों के दौरान यह संख्या बढ़कर 1500 से अधिक हो जाती है.

'जल्द ही इस मुहिम को दोबारा शुरू किया जाएगा'

उज्जैन महाकाल थाना प्रभारी नरेंद्र परिहार ने बताया कि "पूरी मेहनत के बावजूद यह प्रयास विफल रहा, लेकिन जल्द ही इस मुहिम को दोबारा शुरू किया जाएगा. उज्जैन में भिक्षुकों को पुनर्वासित करने और उन्हें स्वच्छ जीवनशैली अपनाने में शामिल करने के प्रयासों को और मजबूती की आवश्यकता है. प्रशासन द्वारा जल्द ही नए सिरे से इस योजना को लागू किया जाएगा." रैन बसेरा में व्यवस्था और आवश्यक ढांचा गत सुविधाओं की कमी है. यह केंद्र स्वैच्छिक आश्रय के लिए बनाया गया है, लेकिन इसे भिखारियों को रखने और पुनर्वासित करने के उद्देश्य में सफल नहीं माना जा सकता.

क्या है स्माइल योजना?

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 12 जनवरी 2022 को स्माइल SMILE (Support for Marginalized Individuals for Livelihood and Enterprise) योजना की शुरुआत की गई थी. इस योजना का उद्देश्य समाज के हाशिये पर रहने वाले व्यक्तियों को उनकी आजीविका और उद्यम के लिए सहायता प्रदान करना है. इसमें समाज के कई वर्ग के लोग आते हैं, उनमें से भिखारी भी एक हैं. इसके तहत जहां पर भिखारियों की संख्या अधिक है, उन्हें भिक्षावृत्ति के पेशे से बाहर निकालकर उनका पुनर्वास करना है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Dec 2024 By दैनिक जागरण

भिखारियों को पसंद नहीं रैन बसेरा, मचाया गदर और बाथरूम की खिड़की तोड़ फरार

Ujjain, MP

मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन को भिखारी मुक्त बनाने की पहल तेज हो गई है. केन्द्र सरकार की 'स्माइल योजना' के तहत भिखारियों को भिक्षावृत्ति से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है. इसी योजना के तहत महाकाल थाना पुलिस ने 25 भिखारियों को क्षिप्रा नदी के किनारे से रेस्क्यू कर फाजलपुर स्थित रैन बसेरा में शिफ्ट किया था. महाकाल पुलिस की सारी मेहनत पर तब पानी फिर गया, जब भिखारियों ने रैन बसेरा में उत्पात मचाना शुरू कर दिया और वहां तोड़फोड़ करने के बाद फरार हो गए.

रैन बसेरे में तोड़फोड़ कर फरार हुए भिखारी

रैन बसेरा में पहुंचने के 2-3 घंटे बाद ही सभी भिखारियों ने जमकर हंगामा किया और बाथरूम की लाइट्स और कांच तोड़ दिए. इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें भिखारियों के भागने का वीडियो कैद हुआ है. एक सर्वे के अनुसार, उज्जैन में 2500 से अधिक भिखारी हैं.

जिसमें से 1200 भिखारी मूलत: उज्जैन के रहवासी हैं, बाकि त्योहारी सीजन में उज्जैन आते हैं और त्यौहार बीतने पर चले जाते हैं. इसमें से 550 महाकाल, हरसिद्धि, काल भैरव और चामुंडा माता मंदिरों जैसे धार्मिक स्थलों के आसपास सक्रिय हैं. पर्वों और धार्मिक आयोजनों के दौरान यह संख्या बढ़कर 1500 से अधिक हो जाती है.

'जल्द ही इस मुहिम को दोबारा शुरू किया जाएगा'

उज्जैन महाकाल थाना प्रभारी नरेंद्र परिहार ने बताया कि "पूरी मेहनत के बावजूद यह प्रयास विफल रहा, लेकिन जल्द ही इस मुहिम को दोबारा शुरू किया जाएगा. उज्जैन में भिक्षुकों को पुनर्वासित करने और उन्हें स्वच्छ जीवनशैली अपनाने में शामिल करने के प्रयासों को और मजबूती की आवश्यकता है. प्रशासन द्वारा जल्द ही नए सिरे से इस योजना को लागू किया जाएगा." रैन बसेरा में व्यवस्था और आवश्यक ढांचा गत सुविधाओं की कमी है. यह केंद्र स्वैच्छिक आश्रय के लिए बनाया गया है, लेकिन इसे भिखारियों को रखने और पुनर्वासित करने के उद्देश्य में सफल नहीं माना जा सकता.

क्या है स्माइल योजना?

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 12 जनवरी 2022 को स्माइल SMILE (Support for Marginalized Individuals for Livelihood and Enterprise) योजना की शुरुआत की गई थी. इस योजना का उद्देश्य समाज के हाशिये पर रहने वाले व्यक्तियों को उनकी आजीविका और उद्यम के लिए सहायता प्रदान करना है. इसमें समाज के कई वर्ग के लोग आते हैं, उनमें से भिखारी भी एक हैं. इसके तहत जहां पर भिखारियों की संख्या अधिक है, उन्हें भिक्षावृत्ति के पेशे से बाहर निकालकर उनका पुनर्वास करना है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/beggars-did-not-like-the-night-shelter-created-a-ruckus/article-6283

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.