भाई दूज की व्रत कथा, इस दिन बहन के घर भोजन करने वाले भाई को नहीं जाना पड़ता नर्क में

Dharm Desk

भाई दूज का पर्व दीपावली के दो दिन बाद कार्तिक शुक्‍ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इस दिन भाई बहन के घर जाकर तिलक करवाते हैं। बहनें भाई को अपने हाथ से बना भोजन करवाती हैं। इस दिन घर के आंगन में चौक बनाकर पूजा की जाती है और भाई दूज की कथा का पाठ किया जाता है। उसके बाद भाई को तिलक करके पूजा संपन्‍न होती है। आइए जानते हैं भाई दूज की कथा।

भाई दूज का यह त्योहार कार्तिक शुक्‍ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। यह भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन भाई बहन को साथ-साथ यमुना स्नान करना, तिलक लगवाना तथा बहिन के घर भोजन करना अति फलदायी होता है। इस दिन बहन भाई की पूजा कर उसके दीर्घायु और अपने सुहाग की कामना कर हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करती है। इसी दिन यमुनाजी ने अपने भाई यमराज को भोजन कराया था। इसीलिये इसे 'यम द्वितीया' भी कहते हैं। इस दिन श्रद्धा भाव से, स्वर्ण वस्‍त्र मुद्रा आदि बहन को देना चाहिए। भाई दूज कर पूजा में कथा का पाठ करना बहुत जरूरी माना गया है। तभी आपकी पूजा संपूर्ण मानी जाती है। आइए जानते हैं भाई दूज की संपूर्ण कथा विस्‍तार से।

भाई दूज की कथा
सूर्य भगवान की स्‍त्री का नाम संज्ञादेवी था। इनकी दो संतानें पुत्र यमराज और कन्या यमुना थी। संज्ञा रानी पति सूर्य की उदीप्‍त किरणों को न सह सकने के कारण उत्तरी ध्रुव प्रदेश में छाया बनकर रहने लगी। उसी छाया से ताप्‍ती नदी तथा शनिश्चर का जन्म हुआ। इसी छाया में अश्विनी कुमारों का भी जन्म बताया जाता है जो देवताओं के वैद्य (भेषज) माने जाते हैं। इधर छाया का यम तथा यमुना से विमाता सा व्यवहार होने लगा। इससे खिन्न होकर यम ने अपनी एक नई नगरी यमपुरी बसाई। यमपुरी में पापियों को दण्ड देने का काम सम्पादित करते भाई को देखकर यमुना जी गो लोक चली आई। उन्होंने दूतों को भेजकर यमुना को बहुत खोजवाया, मगर मिल न सकीं। फिर स्वयं ही गोलोक गए जहां विश्राम घाट पर यमुना जी से भेंट हुई। भाई को देखते ही यमुना ने हर्ष विभोर हो स्वागत सत्‍कार के साथ भोजन करवाया।

इससे प्रसन्न हो यम ने वर मांगने को कहा। यमुना ने कहा- "हे भैया। मैं आपसे यह वरदान मांगना चाहती हूं कि मेरे जल में स्नान करने वाले नर-नारी यमपुरी न जाएं? प्रश्न बड़ा कठिन था कि यम के ऐसा वरदान देने से यमपुरी का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता अतः भाई को असमंजस में देखकर यमुना बोली- आप चिन्ता न करें मुझे यह वरदान दें कि जो 'लोग आज के दिन बहिन के यहां भोजन करके, इस मथुरा नगरी स्थित विश्राम घाट पर स्नान करें वह तुम्हारे लोक न जाएं।' इसे यमराज ने स्वीकार कर लिया इस तिथि को जो सज्जन बहन के घर भोजन नहीं करेंगे, उन्हें मैं बांधकर यमपुरी को ले जाऊंगा और तुम्‍हारे जल में स्‍नान करने वालों को स्‍वर्ग प्राप्‍त होगा। तभी से यह त्‍योहार मनाया जाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Nov 2024 By दैनिक जागरण

भाई दूज की व्रत कथा, इस दिन बहन के घर भोजन करने वाले भाई को नहीं जाना पड़ता नर्क में

Dharm Desk

भाई दूज का यह त्योहार कार्तिक शुक्‍ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। यह भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन भाई बहन को साथ-साथ यमुना स्नान करना, तिलक लगवाना तथा बहिन के घर भोजन करना अति फलदायी होता है। इस दिन बहन भाई की पूजा कर उसके दीर्घायु और अपने सुहाग की कामना कर हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करती है। इसी दिन यमुनाजी ने अपने भाई यमराज को भोजन कराया था। इसीलिये इसे 'यम द्वितीया' भी कहते हैं। इस दिन श्रद्धा भाव से, स्वर्ण वस्‍त्र मुद्रा आदि बहन को देना चाहिए। भाई दूज कर पूजा में कथा का पाठ करना बहुत जरूरी माना गया है। तभी आपकी पूजा संपूर्ण मानी जाती है। आइए जानते हैं भाई दूज की संपूर्ण कथा विस्‍तार से।

भाई दूज की कथा
सूर्य भगवान की स्‍त्री का नाम संज्ञादेवी था। इनकी दो संतानें पुत्र यमराज और कन्या यमुना थी। संज्ञा रानी पति सूर्य की उदीप्‍त किरणों को न सह सकने के कारण उत्तरी ध्रुव प्रदेश में छाया बनकर रहने लगी। उसी छाया से ताप्‍ती नदी तथा शनिश्चर का जन्म हुआ। इसी छाया में अश्विनी कुमारों का भी जन्म बताया जाता है जो देवताओं के वैद्य (भेषज) माने जाते हैं। इधर छाया का यम तथा यमुना से विमाता सा व्यवहार होने लगा। इससे खिन्न होकर यम ने अपनी एक नई नगरी यमपुरी बसाई। यमपुरी में पापियों को दण्ड देने का काम सम्पादित करते भाई को देखकर यमुना जी गो लोक चली आई। उन्होंने दूतों को भेजकर यमुना को बहुत खोजवाया, मगर मिल न सकीं। फिर स्वयं ही गोलोक गए जहां विश्राम घाट पर यमुना जी से भेंट हुई। भाई को देखते ही यमुना ने हर्ष विभोर हो स्वागत सत्‍कार के साथ भोजन करवाया।

इससे प्रसन्न हो यम ने वर मांगने को कहा। यमुना ने कहा- "हे भैया। मैं आपसे यह वरदान मांगना चाहती हूं कि मेरे जल में स्नान करने वाले नर-नारी यमपुरी न जाएं? प्रश्न बड़ा कठिन था कि यम के ऐसा वरदान देने से यमपुरी का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता अतः भाई को असमंजस में देखकर यमुना बोली- आप चिन्ता न करें मुझे यह वरदान दें कि जो 'लोग आज के दिन बहिन के यहां भोजन करके, इस मथुरा नगरी स्थित विश्राम घाट पर स्नान करें वह तुम्हारे लोक न जाएं।' इसे यमराज ने स्वीकार कर लिया इस तिथि को जो सज्जन बहन के घर भोजन नहीं करेंगे, उन्हें मैं बांधकर यमपुरी को ले जाऊंगा और तुम्‍हारे जल में स्‍नान करने वालों को स्‍वर्ग प्राप्‍त होगा। तभी से यह त्‍योहार मनाया जाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhai-dooj-fasting-story-a-brother-who-eats-food-at/article-2594

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.