भगवा वस्त्र में तिलक लगा बाबा महाकाल के दर पर भजन गायिका शहनाज अख्तर ने लगाया ध्यान

Ujjain, MP

मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर ने कहा है कि वह लगातार बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आती रहती हैं.

महाकालेश्वर मंदिर में सेलिब्रिटी का लगातार आना-जाना लगा रहता है. फिल्मी जगत के साथ ही सियासी और क्रिकेट जगत की हस्तियां बाबा महाकाल के दर पर पहुंचकर प्रार्थना करती हैं. इसी क्रम में भजन गायिका शहनाज अख्तर भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंची. शहनाज ने काफी देर तक बाबा महाकाल के सामने ध्यान लगाकार भोलेनाथ की भक्ति की. इस दौरान महाकाल के दर्शन करने आए भक्त भी शहनाज से मिलने को आतुर दिखे.

मंदिर समिति को दान किए 2 लाख रुपये

भजन गायिका शहनाज अख्तर ने बाबा महाकाल के दर्शन कर अपनी भक्ति और श्रद्धा प्रकट करते हुए मंदिर समिति को 2 लाख 1 हजार रुपये का दान अर्पित किए. बाबा महाकाल के दर्शन के बाद शहनाज अख्तर कहा "बीते 5 साल से वह बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आ रही हैं. यहां आने से परम आनंद की अनुभूति होती है. इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. वह जब भी उज्जैन के आसपास कार्यक्रम पेश करने के लिए आती हैं तो बाबा के दर्शन करना नहीं भूलती. ये बाबा महाकाल की ही कृपा है कि वह अपनी शरण में मुझे बुलाते हैं."

Shahnaz Akhtar Mahakal temple
भजन गायिका शहनाज अख्तर ने मंदिर समिति को दान किए 2 लाख रुपये 

आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत महाकाल मंदिर

इस बार गायिका शहनाज अख्तर कुछ अलग लुक में दिखी. उन्होंने भगवा वस्त्र धारण कर और तिलक लगाकर महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. उज्जैन महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने उन्हें दान की रसीद प्रदान कर सम्मानित किया. इस दौरान पुरोहित रूपम शर्मा और नवनीत शर्मा की प्रेरणा से उन्होंने दान की यह राशि समर्पित की और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. बाबा महाकाल के दर्शन के बाद शहनाज अख्तर ने कहा "यह मेरे लिए एक आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

भगवा वस्त्र में तिलक लगा बाबा महाकाल के दर पर भजन गायिका शहनाज अख्तर ने लगाया ध्यान

Ujjain, MP

महाकालेश्वर मंदिर में सेलिब्रिटी का लगातार आना-जाना लगा रहता है. फिल्मी जगत के साथ ही सियासी और क्रिकेट जगत की हस्तियां बाबा महाकाल के दर पर पहुंचकर प्रार्थना करती हैं. इसी क्रम में भजन गायिका शहनाज अख्तर भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंची. शहनाज ने काफी देर तक बाबा महाकाल के सामने ध्यान लगाकार भोलेनाथ की भक्ति की. इस दौरान महाकाल के दर्शन करने आए भक्त भी शहनाज से मिलने को आतुर दिखे.

मंदिर समिति को दान किए 2 लाख रुपये

भजन गायिका शहनाज अख्तर ने बाबा महाकाल के दर्शन कर अपनी भक्ति और श्रद्धा प्रकट करते हुए मंदिर समिति को 2 लाख 1 हजार रुपये का दान अर्पित किए. बाबा महाकाल के दर्शन के बाद शहनाज अख्तर कहा "बीते 5 साल से वह बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आ रही हैं. यहां आने से परम आनंद की अनुभूति होती है. इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. वह जब भी उज्जैन के आसपास कार्यक्रम पेश करने के लिए आती हैं तो बाबा के दर्शन करना नहीं भूलती. ये बाबा महाकाल की ही कृपा है कि वह अपनी शरण में मुझे बुलाते हैं."

Shahnaz Akhtar Mahakal temple
भजन गायिका शहनाज अख्तर ने मंदिर समिति को दान किए 2 लाख रुपये 

आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत महाकाल मंदिर

इस बार गायिका शहनाज अख्तर कुछ अलग लुक में दिखी. उन्होंने भगवा वस्त्र धारण कर और तिलक लगाकर महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. उज्जैन महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने उन्हें दान की रसीद प्रदान कर सम्मानित किया. इस दौरान पुरोहित रूपम शर्मा और नवनीत शर्मा की प्रेरणा से उन्होंने दान की यह राशि समर्पित की और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. बाबा महाकाल के दर्शन के बाद शहनाज अख्तर ने कहा "यह मेरे लिए एक आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhajan-singer-shahnaz-akhtar-focuses-at-the-rate-of-baba/article-12520

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.