शैक्षणिक भर्मण पर निकले केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 के बच्चे

BHOPAL, MP

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, भोपाल के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के तहत भीमबेटका की गुफाओं एवं भोजपुर मंदिर का दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की प्राचीन धरोहरों, ऐतिहासिक स्थलों एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना था।
 
विद्यार्थियों का दल सर्वप्रथम भीमबेटका पहुँचा, जहाँ उन्होंने गुफा चित्रों को देखा और उनके ऐतिहासिक महत्व को समझा। पुरातत्व विशेषज्ञों ने बताया कि ये चित्र लगभग 30,000 वर्ष पुराने हैं और प्राचीन मानव सभ्यता के जीवनशैली का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
 
इसके पश्चात् छात्र-छात्राओं ने भोजपुर मंदिर का भ्रमण किया, जो राजा भोज द्वारा निर्मित ऐतिहासिक शिव मंदिर के रूप में प्रसिद्ध है। विद्यार्थियों ने इस मंदिर की अद्भुत वास्तुकला एवं अधूरे निर्माण कार्य की कहानियों को सुना, जिससे वे भारतीय स्थापत्य कला के अनूठे उदाहरणों से परिचित हुए।
 
विद्यालय के प्राचार्य गौरव द्विवेदी ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। छात्रों ने भी इस यात्रा से जुड़ी अपनी उत्सुकता और रोमांच को साझा किया।
 
इस रोमांचक यात्रा ने विद्यार्थियों को इतिहास और संस्कृति से जुड़ने का अनूठा अवसर प्रदान किया, जिससे उनकी जिज्ञासा और सीखने की इच्छा को बल मिला।
 
छात्रों के साथ विद्यालय के शिक्षक भवना जयसवाल, शशिकांत सिंघल, लखन लाल बागवान, मनोज कुमार वर्मा, ज्योति सिंह भी भ्रमण में अनुरक्षण के रूप में साथ रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2025 By दैनिक जागरण

शैक्षणिक भर्मण पर निकले केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 के बच्चे

BHOPAL, MP

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, भोपाल के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के तहत भीमबेटका की गुफाओं एवं भोजपुर मंदिर का दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की प्राचीन धरोहरों, ऐतिहासिक स्थलों एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना था।
 
विद्यार्थियों का दल सर्वप्रथम भीमबेटका पहुँचा, जहाँ उन्होंने गुफा चित्रों को देखा और उनके ऐतिहासिक महत्व को समझा। पुरातत्व विशेषज्ञों ने बताया कि ये चित्र लगभग 30,000 वर्ष पुराने हैं और प्राचीन मानव सभ्यता के जीवनशैली का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
 
इसके पश्चात् छात्र-छात्राओं ने भोजपुर मंदिर का भ्रमण किया, जो राजा भोज द्वारा निर्मित ऐतिहासिक शिव मंदिर के रूप में प्रसिद्ध है। विद्यार्थियों ने इस मंदिर की अद्भुत वास्तुकला एवं अधूरे निर्माण कार्य की कहानियों को सुना, जिससे वे भारतीय स्थापत्य कला के अनूठे उदाहरणों से परिचित हुए।
 
विद्यालय के प्राचार्य गौरव द्विवेदी ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। छात्रों ने भी इस यात्रा से जुड़ी अपनी उत्सुकता और रोमांच को साझा किया।
 
इस रोमांचक यात्रा ने विद्यार्थियों को इतिहास और संस्कृति से जुड़ने का अनूठा अवसर प्रदान किया, जिससे उनकी जिज्ञासा और सीखने की इच्छा को बल मिला।
 
छात्रों के साथ विद्यालय के शिक्षक भवना जयसवाल, शशिकांत सिंघल, लखन लाल बागवान, मनोज कुमार वर्मा, ज्योति सिंह भी भ्रमण में अनुरक्षण के रूप में साथ रहे।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhimbetka-and-bhojpur-temple-educational-tour-of-kendriya-vidyalaya-students/article-9619

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.