- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महाकालेश्वर मंदिर में त्रिपुंड तिलक से सजे भोलेनाथ, भस्म आरती में गूंजे जयकारे
महाकालेश्वर मंदिर में त्रिपुंड तिलक से सजे भोलेनाथ, भस्म आरती में गूंजे जयकारे
Ujjain, MP
आषाढ़ मास के आरंभ पर गुरुवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती का दिव्य आयोजन हुआ। प्रातः 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान महाकाल का पारंपरिक जलाभिषेक एवं पंचामृत स्नान किया गया। दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बाबा का पूजन कर त्रिपुंड तिलक अर्पित किया गया।
इसके बाद भगवान महाकाल को रजत शेषनाग मुकुट, रजत मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला एवं सुगंधित पुष्पों से सुसज्जित किया गया। विशेष आकर्षण रहा ड्रायफ्रूट से किया गया श्रृंगार और अर्पित फल-मिष्ठान भोग।
सैकड़ों श्रद्धालु इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बने और नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कहकर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर “जय महाकाल” के घोष से गूंज उठा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए