भोपाल हादसा: तेज रफ्तार बस ने इंजीनियर की ली जान, 9 महीने की बेटी हुई पिता से अनाथ

Bhopal, MP

सूखी सेवनिया टोल के पास गुरुवार शाम बड़ा सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी शक्ति ट्रैवल्स की बस ने एक्टिवा पर सवार इंजीनियर पुनीतधर द्विवेदी (34) को जोरदार टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल पुनीतधर को एम्बुलेंस से हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह 7 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बस चालक और कंडक्टर फरार

हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से भाग निकले। पुलिस ने बस जब्त कर थाने में खड़ी कर दी है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

परिवार में पसरा मातम

पुनीतधर मानस कॉलोनी फेस-1, करोंद में रहते थे। पिता एमपीईबी में अधिकारी रह चुके हैं और चार साल पहले रिटायर हुए हैं। दो साल पहले पुनीतधर की रीवा निवासी युवती से अरेंज मैरिज हुई थी। नौ महीने पहले ही उनके घर बेटी का जन्म हुआ था। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पढ़ाई और करियर

पुनीतधर ने भोपाल के एक निजी कॉलेज से बी.टेक (E.C. Branch) किया और फिर सागर से एमबीए। वह V गार्ड कंपनी में टेरिटरी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनके जिम्मे भोपाल सहित पांच जिले आते थे। हादसे के दिन वे विदिशा से मीटिंग लेकर लौट रहे थे।

हादसे की वजह

सूखी सेवनिया टोल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मारी। हादसे में उनकी कमर और पेट पर गंभीर चोट आई थी।

दोस्त का आरोप- समय पर इलाज मिलता तो बच जाती जान

मृतक के दोस्त अमित पुरोहित ने बताया कि एम्बुलेंस में ऑक्सीजन और बेसिक मेडिकल सुविधा नहीं थी। रास्ते में कई अस्पताल होने के बावजूद पुनीतधर को सीधे हमीदिया लाया गया। इस देरी से खून अधिक बह गया और जान नहीं बचाई जा सकी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल हादसा: तेज रफ्तार बस ने इंजीनियर की ली जान, 9 महीने की बेटी हुई पिता से अनाथ

Bhopal, MP

गंभीर रूप से घायल पुनीतधर को एम्बुलेंस से हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह 7 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बस चालक और कंडक्टर फरार

हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से भाग निकले। पुलिस ने बस जब्त कर थाने में खड़ी कर दी है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

परिवार में पसरा मातम

पुनीतधर मानस कॉलोनी फेस-1, करोंद में रहते थे। पिता एमपीईबी में अधिकारी रह चुके हैं और चार साल पहले रिटायर हुए हैं। दो साल पहले पुनीतधर की रीवा निवासी युवती से अरेंज मैरिज हुई थी। नौ महीने पहले ही उनके घर बेटी का जन्म हुआ था। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पढ़ाई और करियर

पुनीतधर ने भोपाल के एक निजी कॉलेज से बी.टेक (E.C. Branch) किया और फिर सागर से एमबीए। वह V गार्ड कंपनी में टेरिटरी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनके जिम्मे भोपाल सहित पांच जिले आते थे। हादसे के दिन वे विदिशा से मीटिंग लेकर लौट रहे थे।

हादसे की वजह

सूखी सेवनिया टोल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मारी। हादसे में उनकी कमर और पेट पर गंभीर चोट आई थी।

दोस्त का आरोप- समय पर इलाज मिलता तो बच जाती जान

मृतक के दोस्त अमित पुरोहित ने बताया कि एम्बुलेंस में ऑक्सीजन और बेसिक मेडिकल सुविधा नहीं थी। रास्ते में कई अस्पताल होने के बावजूद पुनीतधर को सीधे हमीदिया लाया गया। इस देरी से खून अधिक बह गया और जान नहीं बचाई जा सकी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal-accident-high-speed-bus-took-engineers-life-9-month/article-31249

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.