- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- BHOPAL : बीडीए संपत्ति महामेला शुरू, 400 से अधिक प्रॉपर्टी विक्रय हेतु उपलब्ध
BHOPAL : बीडीए संपत्ति महामेला शुरू, 400 से अधिक प्रॉपर्टी विक्रय हेतु उपलब्ध
Bhopal, MP
ऑनलाइन आवेदन, साइट विजिट और बैंक लोन सुविधा का लाभ
भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) द्वारा आयोजित संपत्ति महामेला का शुभारंभ मंगलवार को बीडीए मुख्यालय में हुआ। यह आयोजन 23 से 29 सितम्बर तक चलेगा। मेले में लगभग 400 प्रॉपर्टी विक्रय हेतु उपलब्ध कराई गई हैं, जिनकी कुल कीमत 600 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्यामवीर ने संपत्ति मेले का शुभारंभ करते हुए बताया कि आम नागरिकों के लिए व्यावसायिक भूखंड, रेज़िडेंशियल भूखंड और मध्यम वर्ग के लिए अफोर्डेबल आवास उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि विक्रय प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है। अब हितग्राही घर बैठे ही हस्तांतरण, नामांतरण और बंधक पत्र जैसी प्रक्रियाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्राधिकरण मुख्यालय में सपोर्ट सेंटर भी स्थापित किया गया है, जहां से खरीदार ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही साइट विजिट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि लोग मौके पर जाकर प्रॉपर्टी देख सकें। वहीं मेले में खरीदारों की सुविधा के लिए बैंक लोन मदद केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि यह संपत्ति मेला आम लोगों को एक ही स्थान पर प्रॉपर्टी देखने, चुनने और खरीदने का अवसर प्रदान करता है। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि आमजन को घर और भूखंड खरीदने में आसानी होगी।

.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए