- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- VIDEO: ‘मैं भी दुर्गावती’ के उद्घोष से गूंजा भोपाल, रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर निकली शोभायात्...
VIDEO: ‘मैं भी दुर्गावती’ के उद्घोष से गूंजा भोपाल, रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर निकली शोभायात्रा
Bhopal,M.P
वीरता, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रतीक रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को भोपाल में “मैं भी दुर्गावती” के उद्घोष के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
इस आयोजन का संचालन वनवासी कल्याण परिषद, भोपाल महानगर युवा आयाम द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजेश सेठी, माननीय प्रांत सह संघ चालक ने रानी दुर्गावती को नमन करते हुए कहा कि “रानी दुर्गावती केवल गोंडवाना की रानी नहीं थीं, बल्कि भारतीय नारी शक्ति की अमर प्रतीक हैं जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।”
कार्यक्रम में विशेष अतिथि मोनिका शुक्ला (एडीशनल कमिश्नर, भोपाल), मुख्य वक्ता कृष्णा कुमरे, और अध्यक्ष के रूप में सुभाष वडोले (क्षेत्रीय संगठन मंत्री, वनवासी कल्याण आश्रम) उपस्थित रहे। मंच पर योगीराज पर्ते (प्रांत महामंत्री, वनवासी कल्याण परिषद) एवं तिलकराज दांगी (प्रांत संगठन मंत्री) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
शोभायात्रा वनवासी कल्याण परिषद कार्यालय, एकलव्य संकुल से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप नगर, ज्योति टॉकीज चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा और डीबी मॉल मार्ग से होते हुए निकाली गई। यात्रा में दो हजार से अधिक बालिकाएं और युवतियां रानी दुर्गावती के वेश में शामिल हुईं। उनके हाथों में वीरता के प्रतीक तलवारें सुशोभित थीं, जो पूरे मार्ग में आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। आयोजन में प्रमुख रूप से सुरेंद्र सोलंकी, लक्ष्मीनारायण बामने, संजय सक्सेना, राकेश शर्मा, श्याम कुमरे, उदयभान सिंह, वसंत भटेरी और डॉ. रजनी माल उपस्थित रहे।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए