भोपाल मेट्रो फेज-2 जून 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य, सुभाषनगर से करोंद और भदभदा से रत्नागिरी तक दौड़ेगी मेट्रो

भोपाल (म.प्र.)

On

ऑरेंज और ब्लू लाइन के विस्तार से भोपाल में 30.9 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क तैयार होगा, दो स्टेशन अंडरग्राउंड, हजारों यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

राजधानी भोपाल में मेट्रो सेवा के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया गया है। सुभाषनगर से एम्स के बीच मेट्रो के कमर्शियल रन शुरू होने के बाद अब पूरा फोकस फेज-2 पर है, जिसे जून 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस चरण में मेट्रो सुभाषनगर से करोंद तक और ब्लू लाइन पर भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहा तक चलेगी। इस विस्तार से शहर के प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों को तेज, सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी।

फिलहाल ऑरेंज लाइन के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर सुभाषनगर से एम्स के बीच 6.22 किलोमीटर लंबे सेक्शन में मेट्रो दौड़ रही है। रोजाना 17 ट्रिप के साथ महज दो दिनों में 10 हजार से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। 20 दिसंबर को उद्घाटन और 21 दिसंबर से कमर्शियल रन शुरू होने के साथ भोपाल देश का 26वां मेट्रो शहर बन गया।

ऑरेंज लाइन फेज-2: सुभाषनगर से करोंद
ऑरेंज लाइन का दूसरा चरण सुभाषनगर से करोंद तक 9.74 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित है, जिसमें 8.77 किलोमीटर में मेट्रो ट्रैक विकसित किया जाएगा। इसमें 5.38 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड होगा, जहां पुल बोगदा, ऐशबाग, सिंधी कॉलोनी, डीआईजी बंगला, कृषि उपज मंडी और करोंद चौराहा पर कुल छह स्टेशन बनेंगे। इस हिस्से पर करीब 650 करोड़ रुपये खर्च होंगे और निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

शेष 3.39 किलोमीटर का हिस्सा अंडरग्राउंड रहेगा, जिसमें भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड पर दो भूमिगत स्टेशन बनाए जाएंगे। इस अंडरग्राउंड सेक्शन पर लगभग 890 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रशासन के अनुसार, अतिक्रमण और तकनीकी अड़चनों को काफी हद तक दूर कर लिया गया है और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जमीन समतलीकरण का काम पूरा हो चुका है।

ब्लू लाइन: भदभदा से रत्नागिरी
भोपाल मेट्रो की दूसरी प्रमुख लाइन, ब्लू लाइन, भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहा तक लगभग 13 किलोमीटर लंबी होगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 1006 करोड़ रुपये है। अब तक 550 स्थानों पर सॉयल टेस्टिंग पूरी हो चुकी है, जिससे एलिवेटेड ट्रैक के पिलर और नींव की स्थिति तय की जा चुकी है। इस रूट पर 14 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर और बोगदा पुल पर इंटरचेंज स्टेशन भी शामिल है।

बोगदा पुल इंटरचेंज ऐसा बिंदु होगा, जहां ऑरेंज और ब्लू लाइन आपस में जुड़ेंगी, जिससे यात्रियों को बिना लंबा चक्कर लगाए एक लाइन से दूसरी लाइन में सफर करने की सुविधा मिलेगी।

शहरवासियों को क्या मिलेगा लाभ
मेट्रो नेटवर्क के पूरा होने पर करोंद से एम्स तक कुल 16.74 किलोमीटर का सफर आसान होगा। ट्रैफिक दबाव कम होगा, प्रदूषण घटेगा और रोजाना कार्यालय, शिक्षा व चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचने में समय की बचत होगी। यह परियोजना न सिर्फ शहरी परिवहन को मजबूत करेगी, बल्कि भोपाल के समग्र विकास को भी गति देगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal-metro-phase-2-aims-to-be-completed-by-june-2028/article-40871

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.