भोपाल मेट्रो शुरू: 3 मिनट में स्टेशन, ₹20 से किराया; जानिए रूट, टाइमिंग और सुविधाएं

भोपाल (म.प्र.)

On

20 दिसंबर को उद्घाटन, 21 दिसंबर से आम यात्रियों के लिए शुरू होगी भोपाल मेट्रो की पहली सेवा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शुक्रवार को आधिकारिक रूप से मेट्रो सिटी बन गई। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर का उद्घाटन किया। आम यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा 21 दिसंबर सुबह 9 बजे से शुरू होगी। पहले चरण में मेट्रो सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किलोमीटर लंबे रूट पर चलेगी।

भोपाल मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, इस रूट पर कुल 8 स्टेशन शामिल हैं—सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स। मेट्रो एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक महज 2 से 3 मिनट में पहुंचेगी। पूरे रूट की यात्रा लगभग 40 मिनट में पूरी होगी।

सेवा की शुरुआत के साथ ही एक दिन में कुल 17 ट्रिप संचालित की जाएंगी। इनमें 9 ट्रिप एम्स से सुभाष नगर और 8 ट्रिप सुभाष नगर से एम्स की ओर होंगी। पहली ट्रेन सुबह 9 बजे एम्स से चलेगी, जबकि आखिरी ट्रेन शाम 5 बजे रवाना होकर 6.25 बजे सुभाष नगर पहुंचेगी। पूरे दिन का संचालन 75 मिनट के भीतर ट्रिप साइकिल में पूरा किया जाएगा।

किराए को तीन जोन में बांटा गया है। पहले दो स्टेशन तक यात्रा का किराया ₹20 रखा गया है। तीन से पांच स्टेशन तक ₹30 और छह से आठ स्टेशन तक अधिकतम ₹40 किराया देना होगा। मेट्रो प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी प्रकार की शुरुआती छूट लागू नहीं की जाएगी। इस कारण भोपाल मेट्रो का न्यूनतम किराया दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे शहरों की तुलना में अधिक है।

मेट्रो ट्रेन में यात्रियों की कुल क्षमता लगभग 980 है। तीन कोच वाली एक ट्रेन में सीमित बैठने की व्यवस्था है, जबकि अधिकांश यात्री खड़े होकर सफर करेंगे। कोचों में ऑटोमैटिक दरवाजे, डिजिटल डिस्प्ले, ऑडियो अनाउंसमेंट और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध हैं। हर स्टेशन पर ट्रेन करीब 2 मिनट रुकेगी।

सुरक्षा के लिहाज से सभी कोच और स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन बटन और इंटरकॉम सिस्टम लगाए गए हैं। किसी भी इमरजेंसी में यात्री सीधे ट्रेन ऑपरेटर से संपर्क कर सकेंगे। दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर स्पेस, ब्रेल लिपि, स्पर्शनीय टाइलें और ‘लॉन्ग स्टॉप रिक्वेस्ट बटन’ की सुविधा दी गई है।

भोपाल मेट्रो परियोजना का काम वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। अक्टूबर 2023 में पहला ट्रायल रन हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, भविष्य में बिना ड्राइवर मेट्रो चलाने की भी योजना है। शहर के लिए यह परियोजना सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा देने और ट्रैफिक दबाव कम करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal-metro-starts-in-3-minutes-fare-from-%E2%82%B920-know/article-40357

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.