- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल संगोष्ठी: भाजपा नेता बोले- 'एक देश, एक चुनाव' से विकास और प्रशासन प्रभावित नहीं होंगे
भोपाल संगोष्ठी: भाजपा नेता बोले- 'एक देश, एक चुनाव' से विकास और प्रशासन प्रभावित नहीं होंगे
BHOPAL, MP
बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने शनिवार को भोपाल में आयोजित एक राष्ट्र-एक चुनाव संगोष्ठी में कहा कि सरकार के पाँच साल में लगभग 250 दिन आचार संहिता में बीत जाते हैं, इस दौरान अधिकारी और प्रशासनिक अमला चुनावी गतिविधियों में उलझकर काम नहीं कर पाते।
शिवप्रकाश ने बताया कि एक साथ चुनाव होने से प्रशासनिक समय बचेगा और विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि यदि एक ही वोटर लिस्ट बनी, तो मतदाता सूची में गड़बड़ी की संभावना घटेगी। विपक्षी नेता राहुल गांधी जैसे नेता यह नहीं कह पाएंगे कि वोट चोरी हुआ।
चुनाव से सरकारी कार्य प्रभावित
शिवप्रकाश ने कहा कि बार-बार चुनावों से सरकारी अमला और सुरक्षा बलों का कामकाज प्रभावित होता है। अन्य राज्यों से फोर्स बुलानी पड़ती है, खर्च बढ़ता है और आचार संहिता के कारण विकास कार्य ठप हो जाते हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह भी बताया कि एक साथ चुनाव में उनके टिकट के मौके भी बढ़ेंगे, और राजनीतिक स्थिरता आएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का मत
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि केवल लोकसभा चुनाव में ही सरकार पर लगभग 1 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए। अगर विधानसभा चुनाव भी अलग-अलग होते हैं, तो अतिरिक्त 20 हजार करोड़ रुपये का खर्च और बढ़ता। उन्होंने कहा कि मतदाता समझदार है और केंद्र और राज्य सरकार के चुनाव अलग-अलग करने के बावजूद संतुलित निर्णय लेता है।
युवाओं और छात्रों की भूमिका
संगोष्ठी में विधायक रामेश्वर शर्मा और छात्रों ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव लोकतंत्र को थकाते हैं, जबकि एक साथ चुनाव से समय, धन और संसाधन की बचत होगी। इससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित नहीं होंगे और विकास कार्य लगातार चलते रहेंगे।
छात्रों ने बताया कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से राजनीतिक स्थिरता आएगी, लोकतंत्र मजबूत होगा और सरकारी कार्यों में बाधा नहीं आएगी।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए