13 अप्रैल को भोपाल दौरे पर अमित शाह, सहकारी दुग्ध उत्पादक सम्मेलन में शामिल होंगे

BHOPAL, MP

राज्य स्तरीय सहकारी दुग्ध उत्पादक सम्मेलन में शामिल होंगे अमित शाह, ले सकते हैं भोपाल में कई बड़े फैसले.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 अप्रैल को भोपाल दौरे पर होंगे. वक्फ अमेंडमेंट बिल पास होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का भोपाल दौरा काफी अहम माना जा रहा है. यूं तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल में हो रहे राज्य स्तरीय सहकारी दुग्ध उत्पादक सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं लेकिन वक्फ संशोधन के बाद उनके इस दौरे के कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री भोपाल में कई बड़े फैसले ले सकते हैं.

गृहमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटे सीएम

13 अप्रैल को भोपाल में केंद्रीय सहकारिता और गृहमंत्री अमित शाह का दौरा प्रस्तावित है. वे यहां आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी दुग्ध उत्पादक गोपाल सम्मेलन में शामिल होंगे. यही वजह है कि खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की. सीएम की समीक्षा बैठक में डेयरी विकास व पशुपालन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

AMIT SHAH WITH MOHAN YADAV

वक्फ बिल को लेकर बोलेंगे शाह?

वक्फ बिल को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है. वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद अमित शाह के इस दौरे को काफी खास माना जा रहा है. यूं तो वक्फ संशोधन बिल से पहले भोपाल के एक मुस्लिम समुदाय ने खुलकर इस बिल का समर्थन किया था. वहीं, अब गृहमंत्री के भोपाल दौरे को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वे यहां वक्फ बिल को लेकर कुछ प्रतिक्रिया जरूर देंगे. ऐसा भी माना जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री लंबे समय से मध्य प्रदेश सरकार के परफॉर्मेंस पर भी नजर बनाए हुए हैं, ऐसे में वे प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव से इसे लेकर चर्चा भी करेंगे.

    पशुपालकों की जिंदगी बदलने का लक्ष्य

    वहीं, राज्य स्तरीय सहकारी दुग्ध उत्पादक सम्मेलन की समीक्षा बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, '' मध्य प्रदेश एक महत्वपूर्ण पहल कर रहा है. मध्यप्रदेश सरकार ने दुग्ध संघों और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, एमपी स्टेट को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन (एमपीसीडीएफ) के मध्य सहकार्यता अनुबंध (कोलेबोरेशन एग्रीमेंट) के माध्यम से किसानों और पशुपालकों की जिंदगी बदलने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है. दुग्ध सहकारिता के क्षेत्र में मध्य प्रदेश ने विशेष स्थान प्राप्त किया है. पशुपालकों की जिंदगी को बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है.

    सीएम ने इस बैठक को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, '' प्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से 'राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड' (NDDB) एवं 'मध्यप्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध संघ' के मध्य होने वाले अनुबंध के संबंध में आज मंत्रालय में डेयरी विकास एवं पशुपालन राज्य मंत्री श्री लखन पटेल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की. साथ ही आगामी 13 अप्रैल को भोपाल में हो रहे राज्य स्तरीय सहकारी दुग्ध उत्पादक गोपाल सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए प्रदेश में दुग्ध उत्पादक समितियों एवं दुग्ध उत्पादक संघों को प्रोत्साहित कर दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरन्तर कार्यरत है.''

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    08 Apr 2025 By दैनिक जागरण

    13 अप्रैल को भोपाल दौरे पर अमित शाह, सहकारी दुग्ध उत्पादक सम्मेलन में शामिल होंगे

    BHOPAL, MP

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 अप्रैल को भोपाल दौरे पर होंगे. वक्फ अमेंडमेंट बिल पास होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का भोपाल दौरा काफी अहम माना जा रहा है. यूं तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल में हो रहे राज्य स्तरीय सहकारी दुग्ध उत्पादक सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं लेकिन वक्फ संशोधन के बाद उनके इस दौरे के कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री भोपाल में कई बड़े फैसले ले सकते हैं.

    गृहमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटे सीएम

    13 अप्रैल को भोपाल में केंद्रीय सहकारिता और गृहमंत्री अमित शाह का दौरा प्रस्तावित है. वे यहां आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी दुग्ध उत्पादक गोपाल सम्मेलन में शामिल होंगे. यही वजह है कि खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की. सीएम की समीक्षा बैठक में डेयरी विकास व पशुपालन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

    AMIT SHAH WITH MOHAN YADAV
    गृहमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटे सीएम 
     
    वक्फ बिल को लेकर बोलेंगे शाह?

    वक्फ बिल को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है. वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद अमित शाह के इस दौरे को काफी खास माना जा रहा है. यूं तो वक्फ संशोधन बिल से पहले भोपाल के एक मुस्लिम समुदाय ने खुलकर इस बिल का समर्थन किया था. वहीं, अब गृहमंत्री के भोपाल दौरे को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वे यहां वक्फ बिल को लेकर कुछ प्रतिक्रिया जरूर देंगे. ऐसा भी माना जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री लंबे समय से मध्य प्रदेश सरकार के परफॉर्मेंस पर भी नजर बनाए हुए हैं, ऐसे में वे प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव से इसे लेकर चर्चा भी करेंगे.

      पशुपालकों की जिंदगी बदलने का लक्ष्य

      वहीं, राज्य स्तरीय सहकारी दुग्ध उत्पादक सम्मेलन की समीक्षा बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, '' मध्य प्रदेश एक महत्वपूर्ण पहल कर रहा है. मध्यप्रदेश सरकार ने दुग्ध संघों और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, एमपी स्टेट को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन (एमपीसीडीएफ) के मध्य सहकार्यता अनुबंध (कोलेबोरेशन एग्रीमेंट) के माध्यम से किसानों और पशुपालकों की जिंदगी बदलने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है. दुग्ध सहकारिता के क्षेत्र में मध्य प्रदेश ने विशेष स्थान प्राप्त किया है. पशुपालकों की जिंदगी को बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है.

      सीएम ने इस बैठक को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, '' प्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से 'राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड' (NDDB) एवं 'मध्यप्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध संघ' के मध्य होने वाले अनुबंध के संबंध में आज मंत्रालय में डेयरी विकास एवं पशुपालन राज्य मंत्री श्री लखन पटेल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की. साथ ही आगामी 13 अप्रैल को भोपाल में हो रहे राज्य स्तरीय सहकारी दुग्ध उत्पादक गोपाल सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए प्रदेश में दुग्ध उत्पादक समितियों एवं दुग्ध उत्पादक संघों को प्रोत्साहित कर दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरन्तर कार्यरत है.''

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal-tour-on-13-april/article-17123

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.