भोपाल: 31 मई को पीएम मोदी का दौरा, देवी अहिल्याबाई महिला महाशक्ति महासम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में

BHOPAL, MP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आ रहे हैं।

इस विशेष अवसर पर राजधानी में आयोजित किया जा रहा है ‘देवी अहिल्याबाई महिला महाशक्ति महासम्मेलन’, जिसे पीएम मोदी स्वयं संबोधित करेंगे। आयोजन को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन दोनों ही स्तरों पर तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं।

महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित होगा मंच

यह सम्मेलन महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को समर्पित होगा। इसमें ‘लखपति दीदी’, ‘ड्रोन दीदी’ जैसी योजनाओं से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की हजारों महिलाएं भाग लेंगी। इन महिलाओं की सफलता की कहानियों को सम्मेलन में प्रस्तुत किया जाएगा।

डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम में रहेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महिला महासम्मेलन में लगभग 1.5 घंटे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे महिला प्रतिभागियों से संवाद करेंगे और महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को रेखांकित करेंगे।

महिला मंत्री रहेंगी मंच पर मौजूद

सम्मेलन के मंच पर केंद्र और राज्य सरकार की महिला मंत्रीगण भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। यह मंच पूरी तरह से महिला नेतृत्व और भागीदारी को समर्पित रहेगा।

सम्मेलन स्थल पर दिखेगा महिला प्रेरणा का प्रतीक

कार्यक्रम स्थल को महिला प्रेरणा के प्रतीकों से सजाया जा रहा है। मंच और परिसर में देवी अहिल्याबाई होल्कर, कर्नल सोफिया और व्योमिका (महिला फाइटर पायलट) की तस्वीरें प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएंगी, जो महिला शक्ति और साहस की प्रतीक हैं।

बीजेपी की महिला-केंद्रित रणनीति

भारतीय जनता पार्टी ने सम्मेलन की तैयारी के लिए 7 महिलाओं का विशेष कोर ग्रुप बनाया है, जो आयोजन की रणनीति और क्रियान्वयन की निगरानी कर रहा है। साथ ही 200 महिला टीम लीडर्स का चयन किया गया है, जो सम्मेलन स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 May 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल: 31 मई को पीएम मोदी का दौरा, देवी अहिल्याबाई महिला महाशक्ति महासम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में

BHOPAL, MP

इस विशेष अवसर पर राजधानी में आयोजित किया जा रहा है ‘देवी अहिल्याबाई महिला महाशक्ति महासम्मेलन’, जिसे पीएम मोदी स्वयं संबोधित करेंगे। आयोजन को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन दोनों ही स्तरों पर तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं।

महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित होगा मंच

यह सम्मेलन महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को समर्पित होगा। इसमें ‘लखपति दीदी’, ‘ड्रोन दीदी’ जैसी योजनाओं से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की हजारों महिलाएं भाग लेंगी। इन महिलाओं की सफलता की कहानियों को सम्मेलन में प्रस्तुत किया जाएगा।

डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम में रहेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महिला महासम्मेलन में लगभग 1.5 घंटे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे महिला प्रतिभागियों से संवाद करेंगे और महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को रेखांकित करेंगे।

महिला मंत्री रहेंगी मंच पर मौजूद

सम्मेलन के मंच पर केंद्र और राज्य सरकार की महिला मंत्रीगण भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। यह मंच पूरी तरह से महिला नेतृत्व और भागीदारी को समर्पित रहेगा।

सम्मेलन स्थल पर दिखेगा महिला प्रेरणा का प्रतीक

कार्यक्रम स्थल को महिला प्रेरणा के प्रतीकों से सजाया जा रहा है। मंच और परिसर में देवी अहिल्याबाई होल्कर, कर्नल सोफिया और व्योमिका (महिला फाइटर पायलट) की तस्वीरें प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएंगी, जो महिला शक्ति और साहस की प्रतीक हैं।

बीजेपी की महिला-केंद्रित रणनीति

भारतीय जनता पार्टी ने सम्मेलन की तैयारी के लिए 7 महिलाओं का विशेष कोर ग्रुप बनाया है, जो आयोजन की रणनीति और क्रियान्वयन की निगरानी कर रहा है। साथ ही 200 महिला टीम लीडर्स का चयन किया गया है, जो सम्मेलन स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal-visited-pm-modi-on-31-may-devi-ahilyabai-womens/article-22503

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.