- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल
- भोपाल में 78वां आलमी तबलीगी इज्तिमा शुरू: 19 देशों से पहुंचे जायरीन, दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा कड़...
भोपाल में 78वां आलमी तबलीगी इज्तिमा शुरू: 19 देशों से पहुंचे जायरीन, दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा कड़ी
Bhopal, MP
ईटखेड़ी में 600 एकड़ में फैला आयोजन; 12 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर
भोपाल के ईटखेड़ी में शुक्रवार सुबह फजर की नमाज के साथ 78वां आलमी तबलीगी इज्तिमा औपचारिक रूप से शुरू हो गया। चार दिनों तक चलने वाला यह विशाल धार्मिक आयोजन इस बार पहले से अधिक बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, करीब 12 लाख जायरीन के शामिल होने की संभावना है।
19 देशों से पहुंचे श्रद्धालु
इज्तिमा में इस बार इंडोनेशिया, केन्या, मलेशिया, सऊदी अरब, ईरान, मोरक्को सहित 19 देशों से अनुयायी पहुंचे हैं। अभी भी विभिन्न प्रदेशों और देशों से श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है, जिससे आयोजन स्थल लगातार भरता जा रहा है।
600 एकड़ में फैला विशाल आयोजन क्षेत्र
इस बार इज्तिमा का प्रबंधन और भी व्यवस्थित किया गया है।
-
मुख्य पंडाल: 120 एकड़
-
पार्किंग एरिया: 350 एकड़
-
कुल आयोजन क्षेत्र: करीब 600 एकड़
आयोजन स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था, वाटर सप्लाई, फूड मैनेजमेंट और आवागमन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा और मजबूत
दिल्ली में हाल ही में हुए कार धमाके के बाद भोपाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।
आईजी अभय सिंह ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का विशाल आयोजन है, इसलिए सुरक्षा, ट्रैफिक और इमरजेंसी सेवाओं के समन्वय के लिए सभी एजेंसियां जुटी हुई हैं।
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एंट्री पॉइंट्स, इज्तिमा रूट और आयोजन स्थल के आसपास सख्त निगरानी और चेकिंग बढ़ा दी गई है। ड्रोन कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतज़ाम
प्रशासन और आयोजन समिति ने भीड़ नियंत्रण के लिए एकतरफा रूट प्लान, पार्किंग गाइडेंस और वॉलंटियर्स की बड़ी टीम तैनात की है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कैंप और एम्बुलेंस सेवाएं सक्रिय की हैं।
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए