BHOPAL : राज्यस्तरीय कार्यशाला आज, भोपाल मेट्रो का लोकार्पण संभव, राजधानी में इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बसें जल्द चलेंगी

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में रविवार का दिन कई अहम कार्यक्रमों के साथ शुरू हो रहा है। शिक्षा, परिवहन और नागरिक सुविधाओं से जुड़े बड़े फैसलों की रूपरेखा आज तय हो सकती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन और चुनौतियों पर आज भोपाल में उच्चस्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है जिसमें राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

NEP 2020: क्रियान्वयन और सुधार पर मंथन

कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होने वाली इस कार्यशाला में पांच प्रमुख सत्र होंगे, जिनमें निम्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी—

  • उच्च शिक्षा में रूपांतरण और संस्थागत सुधार

  • पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति और स्किल डेवलपमेंट का एकीकरण

  • विदेशी विश्वविद्यालयों की स्थापना और गुणवत्ता आधारित प्रावधान

  • स्कूल शिक्षा में NEP के तहत आवश्यक परिवर्तन

  • एआई और कौशल निर्माण की भूमिका

शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं की मौजूदगी में आज कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आने की संभावना है।

CM मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

आज मुख्यमंत्री एक के बाद एक कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे—

  • सुबह 10:30 बजे सशस्त्र सेना झंडा दिवस कार्यक्रम

  • 10:45 बजे NEP 2020 आधारित कार्यशाला में शामिल

  • 01:25 बजे कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण

  • 02:00 बजे भोपाल से बालाघाट प्रस्थान

  • शाम 05:55 बजे भोपाल वापसी

  • 08:00 बजे भेल दशहरा मैदान में भोजपाल मेला और भजन संध्या

  • 08:30 बजे होटल ताज में स्थानीय कार्यक्रम

  • 09:35 बजे खजुराहो के लिए प्रस्थान

भोपाल मेट्रो: कमर्शियल रन के लिए तैयार, PM कर सकते हैं उद्घाटन

दिसंबर में भोपाल मेट्रो के पहले चरण का संचालन शुरू होने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
सूत्रों के मुताबिक:

  • PM नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को मेट्रो का लोकार्पण कर सकते हैं

  • सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किमी कॉरिडोर तैयार

  • सभी 8 स्टेशन फाइनल स्टेज में

  • लिफ्ट–एस्केलेटर का अंतिम परीक्षण जारी

  • शुरुआती चरण में हर 30 मिनट में मेट्रो सेवा चलेगी

भोपाल SIR अपडेट: 93.5% काम पूरा

राजधानी में SIR कार्य लगभग समाप्ति की ओर है।

  • सात में से चार विधानसभा क्षेत्रों ने तय लक्ष्य समय से पहले हासिल किया

  • 20 लाख से अधिक वोटर्स के फॉर्म डिजिटाइज

  • शेष कार्य अगले 24 घंटे में पूरा करने का दावा

  • 9 दिसंबर से ‘नो मैपिंग’ वोटर्स की जांच

  • लापरवाही पर बीएलओ पर कार्रवाई, लक्ष्य पाने वालों का सम्मान

इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस सेवा का आगाज

भोपाल में पहली बार इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जा रही हैं।

अमृत मिशन के तहत मिली 22 नई ई-बसे अब इन रूटों पर दौड़ेंगी—

  • इंदौर – 12 बसें

  • उज्जैन – 6 बसें

  • सागर – 4 बसें

चार्जिंग स्टेशन आईएसबीटी और हलालपुर में ऑपरेटिंग एजेंसी द्वारा बनाए जाएंगे।

आज रेटीना फेस्ट में विशाल–शेखर की प्रस्तुति

AIIMS भोपाल में चल रहे रेटीना फेस्ट के तहत आज शाम 8 बजे बॉलीवुड म्यूजिक जोड़ी विशाल–शेखर लाइव परफॉर्म करेंगे।

शलाका चित्र प्रदर्शनी

जनजातीय संग्रहालय में आज दोपहर 12 बजे से शलाका चित्र प्रदर्शनी की शुरुआत होगी, जिसमें आदिवासी कला के अनूठे स्वरूप देखने को मिलेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Dec 2025 By दैनिक जागरण

BHOPAL : राज्यस्तरीय कार्यशाला आज, भोपाल मेट्रो का लोकार्पण संभव, राजधानी में इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बसें जल्द चलेंगी

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में रविवार का दिन कई अहम कार्यक्रमों के साथ शुरू हो रहा है। शिक्षा, परिवहन और नागरिक सुविधाओं से जुड़े बड़े फैसलों की रूपरेखा आज तय हो सकती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन और चुनौतियों पर आज भोपाल में उच्चस्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है जिसमें राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

NEP 2020: क्रियान्वयन और सुधार पर मंथन

कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होने वाली इस कार्यशाला में पांच प्रमुख सत्र होंगे, जिनमें निम्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी—

  • उच्च शिक्षा में रूपांतरण और संस्थागत सुधार

  • पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति और स्किल डेवलपमेंट का एकीकरण

  • विदेशी विश्वविद्यालयों की स्थापना और गुणवत्ता आधारित प्रावधान

  • स्कूल शिक्षा में NEP के तहत आवश्यक परिवर्तन

  • एआई और कौशल निर्माण की भूमिका

शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं की मौजूदगी में आज कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आने की संभावना है।

CM मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

आज मुख्यमंत्री एक के बाद एक कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे—

  • सुबह 10:30 बजे सशस्त्र सेना झंडा दिवस कार्यक्रम

  • 10:45 बजे NEP 2020 आधारित कार्यशाला में शामिल

  • 01:25 बजे कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण

  • 02:00 बजे भोपाल से बालाघाट प्रस्थान

  • शाम 05:55 बजे भोपाल वापसी

  • 08:00 बजे भेल दशहरा मैदान में भोजपाल मेला और भजन संध्या

  • 08:30 बजे होटल ताज में स्थानीय कार्यक्रम

  • 09:35 बजे खजुराहो के लिए प्रस्थान

भोपाल मेट्रो: कमर्शियल रन के लिए तैयार, PM कर सकते हैं उद्घाटन

दिसंबर में भोपाल मेट्रो के पहले चरण का संचालन शुरू होने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
सूत्रों के मुताबिक:

  • PM नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को मेट्रो का लोकार्पण कर सकते हैं

  • सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किमी कॉरिडोर तैयार

  • सभी 8 स्टेशन फाइनल स्टेज में

  • लिफ्ट–एस्केलेटर का अंतिम परीक्षण जारी

  • शुरुआती चरण में हर 30 मिनट में मेट्रो सेवा चलेगी

भोपाल SIR अपडेट: 93.5% काम पूरा

राजधानी में SIR कार्य लगभग समाप्ति की ओर है।

  • सात में से चार विधानसभा क्षेत्रों ने तय लक्ष्य समय से पहले हासिल किया

  • 20 लाख से अधिक वोटर्स के फॉर्म डिजिटाइज

  • शेष कार्य अगले 24 घंटे में पूरा करने का दावा

  • 9 दिसंबर से ‘नो मैपिंग’ वोटर्स की जांच

  • लापरवाही पर बीएलओ पर कार्रवाई, लक्ष्य पाने वालों का सम्मान

इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस सेवा का आगाज

भोपाल में पहली बार इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जा रही हैं।

अमृत मिशन के तहत मिली 22 नई ई-बसे अब इन रूटों पर दौड़ेंगी—

  • इंदौर – 12 बसें

  • उज्जैन – 6 बसें

  • सागर – 4 बसें

चार्जिंग स्टेशन आईएसबीटी और हलालपुर में ऑपरेटिंग एजेंसी द्वारा बनाए जाएंगे।

आज रेटीना फेस्ट में विशाल–शेखर की प्रस्तुति

AIIMS भोपाल में चल रहे रेटीना फेस्ट के तहत आज शाम 8 बजे बॉलीवुड म्यूजिक जोड़ी विशाल–शेखर लाइव परफॉर्म करेंगे।

शलाका चित्र प्रदर्शनी

जनजातीय संग्रहालय में आज दोपहर 12 बजे से शलाका चित्र प्रदर्शनी की शुरुआत होगी, जिसमें आदिवासी कला के अनूठे स्वरूप देखने को मिलेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/bhopal-state-level-workshop-inauguration-of-bhopal-metro-possible-today/article-39391

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.