भोपाल अपडेट: आज 30 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती, ट्राइबल म्यूजियम में प्रदर्शनी, संस्कृत कमेंट्री वाला क्रिकेट बना आकर्षण

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल में आज गुरुवार का दिन कई मायनों में खास है। एक ओर जहां शहर के 30 से अधिक इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी, वहीं दूसरी ओर जनजातीय संग्रहालय में कला प्रदर्शनी, शिवाजी नगर में अनोखा क्रिकेट टूर्नामेंट और रोजगार–शिक्षा से जुड़े बड़े अपडेट लोगों के लिए अहम रहेंगे। अगर आप घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो यह सिटी अपडेट आपके लिए जरूरी है।

इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
प्रगति परिसर, जनता नगर, जनता क्वार्टर, पंचवटी फेस-1 और 2, नवीबाग, आराधना नगर, रतन कॉलोनी, रीगल स्टेट, रॉयल होम्स, विवेकानंद नगर, सोनिया विहार, अवंतिका फेस-3, सुरेंद्र मनिक और आसपास के क्षेत्र।

सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक
बैरागढ़ चिचली, मीनाखेड़ी, दौलतपुर, पीर बादली, सतगढ़ी, अमराई, गेहूंखेड़ा, आदित्य एवेन्यू, लेक पर्ल गार्डन, सुविधा विहार, सूरज नगर एवं आसपास।

सुबह 11 से शाम 4 बजे तक
हैप्पी होम्स, एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय नगर, वल्लभ नगर, भीम नगर और आसपास के इलाके।

बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते की जा रही है।

धोती-कुर्ता में क्रिकेट, संस्कृत में कमेंट्री

शिवाजी नगर स्थित अंकुर खेल मैदान में इन दिनों क्रिकेट का बिल्कुल अलग रंग देखने को मिल रहा है। यहां वैदिक ब्राह्मणों का क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है, जिसमें खिलाड़ी जर्सी की जगह धोती-कुर्ता पहनकर मैदान में उतर रहे हैं। खास बात यह है कि पूरे मैच की कमेंट्री हिंदी या अंग्रेजी में नहीं, बल्कि संस्कृत भाषा में हो रही है।
यह आयोजन महर्षि मैत्री मैच श्रृंखला–6 के तहत किया जा रहा है, जो 9 जनवरी तक चलेगा।

ट्राइबल म्यूजियम में शलाका चित्र प्रदर्शनी

भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में आज से शलाका चित्रों की विशेष प्रदर्शनी शुरू हो रही है।
दोपहर 12 बजे उद्घाटन के साथ प्रदर्शनी आम दर्शकों के लिए खोल दी जाएगी। जनजातीय कला, प्रतीकों और परंपरागत रंग संयोजन में रुचि रखने वालों के लिए यह प्रदर्शनी खास आकर्षण रहेगी।

 आंगनवाड़ी में 4767 पद

प्रदेशभर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 4767 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
आवेदन MP Online के माध्यम से किए जा रहे हैं। अंतिम तारीख 10 जनवरी तय की गई है। ये नियुक्तियां अस्थायी और मानदेय आधारित होंगी।

 MPESB में 474 पद

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों और विभागीय कार्यालयों में 474 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है।
आवेदन की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2026 है, जबकि फॉर्म में सुधार 12 जनवरी तक किया जा सकेगा।

 विषय संशोधन की तारीख बढ़ी

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए विषयों में सुधार की अंतिम तारीख बढ़ाकर 10 जनवरी 2026 कर दी गई है। छात्र ऑनलाइन माध्यम से अपने विषयों में जरूरी संशोधन कर सकेंगे।

राजनीति और शहर से जुड़ी बड़ी हलचल

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज असम दौरे पर रहेंगे और गुवाहाटी में राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे।

  • इंदौर दूषित पानी मामले को लेकर कांग्रेस ने बड़े आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है।

  • भोपाल अयोध्या बायपास पर पेड़ कटाई के मामले में आज NGT में सुनवाई होगी।

भोपाल में आज का दिन बिजली कटौती, सांस्कृतिक गतिविधियों, अनोखे खेल आयोजन और रोजगार–शिक्षा से जुड़ी अहम सूचनाओं से भरा है। अगर आप शहर में हैं, तो इन अपडेट्स को ध्यान में रखकर ही अपनी दिनचर्या और सफर की योजना बनाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jan 2026 By दैनिक जागरण

भोपाल अपडेट: आज 30 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती, ट्राइबल म्यूजियम में प्रदर्शनी, संस्कृत कमेंट्री वाला क्रिकेट बना आकर्षण

Bhopal, MP

इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
प्रगति परिसर, जनता नगर, जनता क्वार्टर, पंचवटी फेस-1 और 2, नवीबाग, आराधना नगर, रतन कॉलोनी, रीगल स्टेट, रॉयल होम्स, विवेकानंद नगर, सोनिया विहार, अवंतिका फेस-3, सुरेंद्र मनिक और आसपास के क्षेत्र।

सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक
बैरागढ़ चिचली, मीनाखेड़ी, दौलतपुर, पीर बादली, सतगढ़ी, अमराई, गेहूंखेड़ा, आदित्य एवेन्यू, लेक पर्ल गार्डन, सुविधा विहार, सूरज नगर एवं आसपास।

सुबह 11 से शाम 4 बजे तक
हैप्पी होम्स, एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय नगर, वल्लभ नगर, भीम नगर और आसपास के इलाके।

बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते की जा रही है।

धोती-कुर्ता में क्रिकेट, संस्कृत में कमेंट्री

शिवाजी नगर स्थित अंकुर खेल मैदान में इन दिनों क्रिकेट का बिल्कुल अलग रंग देखने को मिल रहा है। यहां वैदिक ब्राह्मणों का क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है, जिसमें खिलाड़ी जर्सी की जगह धोती-कुर्ता पहनकर मैदान में उतर रहे हैं। खास बात यह है कि पूरे मैच की कमेंट्री हिंदी या अंग्रेजी में नहीं, बल्कि संस्कृत भाषा में हो रही है।
यह आयोजन महर्षि मैत्री मैच श्रृंखला–6 के तहत किया जा रहा है, जो 9 जनवरी तक चलेगा।

ट्राइबल म्यूजियम में शलाका चित्र प्रदर्शनी

भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में आज से शलाका चित्रों की विशेष प्रदर्शनी शुरू हो रही है।
दोपहर 12 बजे उद्घाटन के साथ प्रदर्शनी आम दर्शकों के लिए खोल दी जाएगी। जनजातीय कला, प्रतीकों और परंपरागत रंग संयोजन में रुचि रखने वालों के लिए यह प्रदर्शनी खास आकर्षण रहेगी।

 आंगनवाड़ी में 4767 पद

प्रदेशभर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 4767 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
आवेदन MP Online के माध्यम से किए जा रहे हैं। अंतिम तारीख 10 जनवरी तय की गई है। ये नियुक्तियां अस्थायी और मानदेय आधारित होंगी।

 MPESB में 474 पद

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों और विभागीय कार्यालयों में 474 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है।
आवेदन की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2026 है, जबकि फॉर्म में सुधार 12 जनवरी तक किया जा सकेगा।

 विषय संशोधन की तारीख बढ़ी

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए विषयों में सुधार की अंतिम तारीख बढ़ाकर 10 जनवरी 2026 कर दी गई है। छात्र ऑनलाइन माध्यम से अपने विषयों में जरूरी संशोधन कर सकेंगे।

राजनीति और शहर से जुड़ी बड़ी हलचल

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज असम दौरे पर रहेंगे और गुवाहाटी में राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे।

  • इंदौर दूषित पानी मामले को लेकर कांग्रेस ने बड़े आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है।

  • भोपाल अयोध्या बायपास पर पेड़ कटाई के मामले में आज NGT में सुनवाई होगी।

भोपाल में आज का दिन बिजली कटौती, सांस्कृतिक गतिविधियों, अनोखे खेल आयोजन और रोजगार–शिक्षा से जुड़ी अहम सूचनाओं से भरा है। अगर आप शहर में हैं, तो इन अपडेट्स को ध्यान में रखकर ही अपनी दिनचर्या और सफर की योजना बनाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/bhopal-update-today-power-cut-in-more-than-30-areas/article-42392

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.