- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल
- एमपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 IPS अफसरों के तबादले; कई जिलों के SP बदले
एमपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 IPS अफसरों के तबादले; कई जिलों के SP बदले
Bhopal, MP
By दैनिक जागरण
On
मध्यप्रदेश में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया। राज्य सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की सूची में एडीजी, डीआईजी, एसपी और डीसीपी स्तर तक के अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सरकार ने करीब 24 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला है। इनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, आगर मालवा, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी समेत कई जिले शामिल हैं।

हाल ही में सामने आए कुछ मामलों को ध्यान में रखते हुए भी बदलाव किए गए हैं। सिंगरौली में बैंक डकैती के बाद वहां के एसपी को हटाया गया है। वहीं सिवनी में हवाला मामले के बाद एसपी का ट्रांसफर किया गया। कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

वरिष्ठ स्तर पर भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं। एडीजी ट्रेनिंग राजा बाबू को एडीजी रेल बनाया गया है, जबकि एडीजी रेल रहे अधिकारी को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। भोपाल में पदस्थ कुछ अफसरों को डीआईजी स्तर पर नई पोस्टिंग मिली है। इसके अलावा डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ को एसपी बनाकर जिलों में भेजा गया है, तो कुछ को जोनल जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2026 By दैनिक जागरण
एमपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 IPS अफसरों के तबादले; कई जिलों के SP बदले
Bhopal, MP
मध्यप्रदेश में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया। राज्य सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की सूची में एडीजी, डीआईजी, एसपी और डीसीपी स्तर तक के अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सरकार ने करीब 24 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला है। इनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, आगर मालवा, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी समेत कई जिले शामिल हैं।

हाल ही में सामने आए कुछ मामलों को ध्यान में रखते हुए भी बदलाव किए गए हैं। सिंगरौली में बैंक डकैती के बाद वहां के एसपी को हटाया गया है। वहीं सिवनी में हवाला मामले के बाद एसपी का ट्रांसफर किया गया। कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

वरिष्ठ स्तर पर भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं। एडीजी ट्रेनिंग राजा बाबू को एडीजी रेल बनाया गया है, जबकि एडीजी रेल रहे अधिकारी को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। भोपाल में पदस्थ कुछ अफसरों को डीआईजी स्तर पर नई पोस्टिंग मिली है। इसके अलावा डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ को एसपी बनाकर जिलों में भेजा गया है, तो कुछ को जोनल जिम्मेदारियां दी गई हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/big-administrative-reshuffle-in-mp-late-night-62-ips-officers/article-52552
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.