- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल
- ट्विशा शर्मा मौत केस में बड़ा मोड़, सास गिरिबाला सिंह कोर्ट में पेश होगी
ट्विशा शर्मा मौत केस में बड़ा मोड़, सास गिरिबाला सिंह कोर्ट में पेश होगी
भोपाल,(म.प्र.)
सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तारी, CBI करेगी समर्थ और गिरिबाला से आमने-सामने पूछताछ
एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में जांच अब तेजी से आगे बढ़ रही है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी CBI ने इस मामले में ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। गुरुवार देर शाम करीब सात घंटे चली लंबी पूछताछ के बाद एजेंसी ने यह कार्रवाई की। अब गिरिबाला सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी पति समर्थ सिंह और गिरिबाला को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तैयारी कर रही है ताकि बयानों में सामने आ रहे विरोधाभासों को समझा जा सके।
मामला भोपाल के बाग मुगलिया एक्सटेंशन इलाके का है, जहां 12 मई की रात ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुरुआती जांच भोपाल पुलिस ने की थी, लेकिन परिजनों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए थे। मामला लगातार सुर्खियों में बना रहा, जिसके बाद जांच CBI को सौंप दी गई। एजेंसी ने 25 मई की रात इस केस में औपचारिक एफआईआर दर्ज की थी। अगले ही दिन CBI की टीम पहली बार गिरिबाला सिंह के घर पहुंची और करीब दो घंटे तक पूछताछ की थी।
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान एजेंसी को कई ऐसे संकेत मिले, जिससे घटनास्थल पर सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका मजबूत हुई। इसी आधार पर गिरिबाला सिंह को हिरासत में लिया गया। CBI अधिकारियों ने घर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की। कमरों की स्थिति, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, CCTV फुटेज और मोबाइल रिकॉर्ड खंगाले गए। एजेंसी यह समझने की कोशिश कर रही है कि ट्विशा की मौत वाली रात घर में आखिर क्या हुआ था और घटना के बाद किस तरह की गतिविधियां हुईं।
इस पूरे मामले में सबसे अहम पहलू अब डिजिटल जांच को माना जा रहा है। CBI टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। एजेंसी ट्विशा शर्मा के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार कर रही है। इसके लिए मोबाइल फोन डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, वाई-फाई लॉग, इंटरनेट एक्टिविटी और CCTV फुटेज को एक साथ जोड़ा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि तीन मंजिला मकान के भीतर ट्विशा की आवाजाही का डिजिटल ट्रैक तैयार किया जा रहा है ताकि मिनट-टू-मिनट घटनाक्रम समझा जा सके।
जांच एजेंसी ट्विशा का डिजिटल अवतार भी तैयार कर रही है। यह एक तरह का सिम्युलेटेड वर्चुअल मॉडल होगा, जिसके जरिए यह देखा जाएगा कि घटना से पहले वह घर के किस हिस्से में थी, किन लोगों से उसका संपर्क हुआ और किस समय कौन व्यक्ति किस कमरे में आया या बाहर गया। अधिकारियों के अनुसार कैमरों के टाइमस्टैंप और मोबाइल एक्टिविटी का मिलान किया जा रहा है। इससे यह पता लगाने की कोशिश होगी कि बयानों और डिजिटल सबूतों में कोई अंतर तो नहीं है।
इस बीच समर्थ सिंह पहले से ही CBI रिमांड पर है। सूत्रों के मुताबिक, समर्थ से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। अब एजेंसी दोनों को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब करेगी। जांच अधिकारी यह जानना चाहते हैं कि घटना की रात घर के भीतर क्या स्थिति थी और मौत के बाद किन लोगों से संपर्क किया गया था। कॉल रिकॉर्ड और टावर लोकेशन भी जांच के दायरे में हैं।
मामले में एक नया एंगल आर्थिक दबाव और घरेलू प्रताड़ना का भी सामने आया है। जांच में पता चला है कि ट्विशा शर्मा ने कई कंपनियों में करीब 20 लाख रुपए के शेयर खरीद रखे थे। आरोप है कि पति समर्थ और सास गिरिबाला उन शेयरों को अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। ट्विशा के वकील अंकुर पांडे ने दावा किया है कि शादी के बाद जब परिवार को शेयरों की जानकारी मिली, तभी से विवाद बढ़ने लगा था।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्विशा ने अपनी मां से फोन पर कई बार मानसिक प्रताड़ना की बात भी कही थी। उसने बताया था कि दहेज को लेकर विवाद होता था और कई बार हाथापाई तक की स्थिति बन जाती थी। बच्चे को लेकर भी उसे मानसिक दबाव में रखा जाता था। हालांकि इन सभी आरोपों की जांच अभी जारी है और CBI हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
गिरिबाला सिंह को गुरुवार रात मेडिकल जांच के लिए मेनिट परिसर भी ले जाया गया था। इसके बाद उन्हें हिरासत में रखा गया। अब कोर्ट में पेशी के दौरान एजेंसी उनकी रिमांड मांग सकती है। जांच एजेंसी आने वाले दिनों में परिवार से जुड़े अन्य लोगों, घरेलू कर्मचारियों और घटना के बाद संपर्क में आए लोगों से भी पूछताछ कर सकती है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए