नौतपा की तपिश में सेवा का सरोकार : स्व. बिशनदास शर्मा जी की पुण्यतिथि पर राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत

Bhopal, MP

भीषण गर्मी और नौतपा  की शुरुआत के बीच सोमवार को राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन स्थित प्रभात चौराहे पर मानव सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी रहे स्वर्गीय बिशनदास शर्मा जी की पुण्यतिथि पर शर्मा परिवार द्वारा राहगीरों को ठंडे शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्य में हजारों लोगों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की।

नौतपा के पहले दिन तापमान में बढ़ोतरी और तेज धूप के बीच प्रभात चौराहा से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों, मजदूरों और आम नागरिकों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी और दोपहर तक लगातार सेवा कार्य चलता रहा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने स्वर्गीय बिशनदास शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शर्मा परिवार के सेवा भाव की प्रशंसा की। मंत्री सारंग ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है और ऐसे आयोजन सामाजिक संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।

परिवारजनों ने बताया कि स्वर्गीय बिशनदास शर्मा जी समाजसेवा और जनसहयोग के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते थे। उन्हीं की स्मृति में हर वर्ष पुण्यतिथि पर यह आयोजन किया जाता है, ताकि जरूरतमंदों और राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके। परिवार का मानना है कि पुण्यतिथि पर केवल श्रद्धांजलि देना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि लोगों की सेवा करना ही स्वर्गीय शर्मा जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बीच इस प्रकार के सेवा कार्य लोगों को राहत देने के साथ-साथ समाज में मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत करते हैं। कई राहगीरों ने रुककर शरबत पिया और शर्मा परिवार के इस प्रयास की प्रशंसा की।

स्वर्गीय बिशनदास शर्मा जी क्षेत्र में एक सम्मानित समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में सामाजिक और जनहित के अनेक कार्य किए, जिसके कारण आज भी लोग उन्हें सम्मान और आदर के साथ याद करते हैं। उनकी स्मृति में आयोजित यह सेवा आयोजन अब एक परंपरा का रूप ले चुका है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

इस अवसर पर राकेश शर्मा, राजेश शर्मा (राजू भैया), उमेश शर्मा सहित समस्त शर्मा परिवार उपस्थित रहा और स्वयं सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2026 By दैनिक जागरण

नौतपा की तपिश में सेवा का सरोकार : स्व. बिशनदास शर्मा जी की पुण्यतिथि पर राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत

Bhopal, MP

भीषण गर्मी और नौतपा  की शुरुआत के बीच सोमवार को राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन स्थित प्रभात चौराहे पर मानव सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी रहे स्वर्गीय बिशनदास शर्मा जी की पुण्यतिथि पर शर्मा परिवार द्वारा राहगीरों को ठंडे शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्य में हजारों लोगों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की।

नौतपा के पहले दिन तापमान में बढ़ोतरी और तेज धूप के बीच प्रभात चौराहा से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों, मजदूरों और आम नागरिकों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी और दोपहर तक लगातार सेवा कार्य चलता रहा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने स्वर्गीय बिशनदास शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शर्मा परिवार के सेवा भाव की प्रशंसा की। मंत्री सारंग ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है और ऐसे आयोजन सामाजिक संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।

परिवारजनों ने बताया कि स्वर्गीय बिशनदास शर्मा जी समाजसेवा और जनसहयोग के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते थे। उन्हीं की स्मृति में हर वर्ष पुण्यतिथि पर यह आयोजन किया जाता है, ताकि जरूरतमंदों और राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके। परिवार का मानना है कि पुण्यतिथि पर केवल श्रद्धांजलि देना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि लोगों की सेवा करना ही स्वर्गीय शर्मा जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बीच इस प्रकार के सेवा कार्य लोगों को राहत देने के साथ-साथ समाज में मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत करते हैं। कई राहगीरों ने रुककर शरबत पिया और शर्मा परिवार के इस प्रयास की प्रशंसा की।

स्वर्गीय बिशनदास शर्मा जी क्षेत्र में एक सम्मानित समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में सामाजिक और जनहित के अनेक कार्य किए, जिसके कारण आज भी लोग उन्हें सम्मान और आदर के साथ याद करते हैं। उनकी स्मृति में आयोजित यह सेवा आयोजन अब एक परंपरा का रूप ले चुका है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

इस अवसर पर राकेश शर्मा, राजेश शर्मा (राजू भैया), उमेश शर्मा सहित समस्त शर्मा परिवार उपस्थित रहा और स्वयं सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/concern-of-service-in-the-heat-of-nautapa-on-the/article-54164

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.