- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आधा मध्यप्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में, कई जिलों में लू का अलर्ट जारी
आधा मध्यप्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में, कई जिलों में लू का अलर्ट जारी
भोपाल (म.प्र.)
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी बढ़ी, इंदौर-उज्जैन समेत कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी। अगले चार दिन तापमान और बढ़ने के आसार।
मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप अब पूरी ताकत से सामने आ रहा है। बुधवार को राज्य के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, और खजुराहो में सबसे अधिक 45.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में गंभीर लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मालवा-निमाड़ इलाके में दिन के साथ रातें भी गर्म रहने का अनुमान है। भोपाल के मौसम केंद्र के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में हीट वेव का असर रह सकता है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने लगी थीं। कई शहरों में दोपहर में सड़कें लगभग सुनसान थीं, और इंदौर व उज्जैन में तो लोगों ने जरूरी कामों को शाम तक टाल दिया। मंदसौर और शाजापुर जैसे क्षेत्रों में लोग गमछे और दुपट्टों से चेहरा ढककर बाहर निकलते दिखे।
मौसम विभाग का कहना है कि इंदौर-उज्जैन संभाग में गर्मी का प्रभाव सबसे अधिक होगा। झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर समेत कई जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में भी गुरुवार से और गर्मी बढ़ने का अंदेशा है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, शाजापुर, आगर-मालवा, छतरपुर, टीकमगढ़, भिंड और मुरैना में तापमान 44 डिग्री के पार जाने की संभावना है। बुधवार शाम को जबलपुर और सिवनी में हल्की बारिश हुई थी, जिससे कुछ राहत मिली, लेकिन उमस बढ़ गई। पांढुर्णा में ओले गिरने की भी खबर आई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन का असर अब कमजोर हो रहा है, जिससे गर्मी में तेजी आ रही है। पिछले 13 दिनों में से 11 दिन प्रदेश में कहीं न कहीं आंधी, बारिश या ओलावृष्टि का असर रहा, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है।
एमपी के बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 43.6 डिग्री, भोपाल में 43.2 डिग्री, जबलपुर में 42.7 डिग्री और ग्वालियर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। गर्मी से बचने के लिए खजुराहो में गन्ने के जूस और ठंडे पेय की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। दोपहर में बाजारों में आवाजाही कम नजर आई। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर में ज्यादा देर धूप में न रहें। अधिकारियों के अनुसार, बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि लू का प्रभाव जल्दी पड़ सकता है। उन्हें पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 17 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का यही सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में आने वाले कुछ दिन लोगों के लिए काफी मुश्किल हो सकते हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए