- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल
- मां की फटकार से आहत 12वीं की छात्रा ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत
मां की फटकार से आहत 12वीं की छात्रा ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत
Bhopal, MP
भोपाल के बड़झिरी गांव में दर्दनाक घटना, स्कूल नहीं जाने पर मां ने डांटा तो बेटी ने उठाया चरम कदम; पुलिस जांच में जुटी
राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रातीबड़ थाना क्षेत्र के बड़झिरी गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा ने मंगलवार रात ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, छात्रा ने यह कदम तब उठाया जब मां ने उसे स्कूल नहीं जाने पर फटकार लगाई थी। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान पायल तिलक (17 वर्ष) पुत्री सुरेश तिलक के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात पायल ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। देर रात उल्टियां करते देख उसके बड़े पापा ने वजह पूछी, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। हालत बिगड़ने पर परिवार ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर रातीबड़ पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। गांधी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पायल मंगलवार को स्कूल नहीं गई थी। इस पर मां ने उससे वजह पूछी, लेकिन जवाब न मिलने पर नाराज़ होकर उसे डांट दिया। मां की फटकार से वह आहत हो गई और पूरे दिन चुप रही। देर रात उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह माना जा रहा है कि छात्रा मानसिक रूप से आहत होकर इस कदम पर पहुंची।
इस घटना ने क्षेत्र में माता-पिता और बच्चों के बीच संवाद की कमी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किशोरावस्था में छोटे-छोटे विवाद बच्चों के मन पर गहरा असर छोड़ते हैं। ऐसे में माता-पिता को बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने की ज़रूरत है।
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए